×
खेल की दुनिया में हजारीबाग के लड़कों का दम, कराटे में जीते दो गोल्ड मेडल

खेल की दुनिया में हजारीबाग के लड़कों का दम, कराटे में जीते दो गोल्ड मेडल

Last Updated:

हजारीबाग के प्रांजल कुमार और शिवा यादव ने देहरादून में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. प्रांजल 11 साल के हैं और शिवा 6 साल के हैं.

हजारीबाग: हजारीबाग के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में देहरादून में आयोजित केआईओ कैडेट में जूनियर और सब-जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हजारीबाग के दो बच्चों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है.

दरअसल, देहरादून में 12 से 17 जून तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड से कुल 83 खिलाड़ी शामिल हुए थे और राज्य को कुल 3 गोल्ड और 7 ब्रॉन्ज मेडल मिले. इनमें से दो गोल्ड मेडल हजारीबाग के खिलाड़ियों ने जीते हैं इसमें प्रांजल कुमार और शिवा यादव शामिल है. प्रांजल कुमार सिर्फ 11 साल के हैं और उन्होंने 45 किलो से ऊपर की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, शिवा यादव मात्र 6 साल के हैं और 25 किलो से कम वर्ग में उन्होंने गोल्ड हासिल किया.

कड़ी मेहनत के बाद मिला मेडल
बातचीत के दौरान प्राजंल ने बताया कि वह बचपने ही कराटे का शौक था. जिस कारण हजारीबाग परीक्षण प्राप्त किया. रोजाना स्कूल से आने के बाद 4 से 5 घंटे का परीक्षण लिया है. वहीं शिवा का कहना है यह सफलता कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास का नतीजा है. रोजाना 4 से 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह मेडल आया है. वह भविष्य में भी इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- शरीर में दिख रहे इन लक्षण को न करें नजरंदाज, किडनी और आंत से जुड़ी हो सकती है समस्या, समय रहते करें यह काम

अंतरराष्ट्रीय पर खेलने के लिए मेहनत जारी
खिलाड़ियों के कोच ने बताया कि बहुत सीमित संसाधनों में बच्चों ने यह सफलता पाई है, जो काबिले तारीफ है. प्रांजल लगभग 4 साल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है. वहीं शिवा 2 साल से परीक्षण प्राप्त कर रहा है. मेडल जीत कर जब ये खिलाड़ी अपने संस्थान लौटे, तो वहां मौजूद बाकी खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला.
“खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया”- यह कहावत हजारीबाग में सच साबित हो रही है. यहां के खिलाड़ी देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर भी अग्रसर हैं.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

homesports

खेल की दुनिया में हजारीबाग के लड़कों का दम, कराटे में जीते दो गोल्ड मेडल

Source link
#खल #क #दनय #म #हजरबग #क #लडक #क #दम #करट #म #जत #द #गलड #मडल

Post Comment