सबूत नष्ट करने के आरोप, लोकेन्द्र तोमर की पेशी आज
पुलिस का कहना है, जांच चल रही है। सबूत नष्ट करने में लोकेंद्र की भूमिका मिली तो आरोपी बनाएंगे। शिलोम ने कबूला कि उसने फ्लैट से बैग निकालकर निपानिया में हरे कृष्ण विहार में जलाया। पुलिस ने वहां की राख खंगाली तो मोबाइल के अवशेष, जली सिम कार्ड, हेयर क्लिप, चेन, स्क्रू मिले हैं।
पुलिस ने प्रॉपर्टी एजेंट शिलोम व बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र को ग्वालियर से दबोचा। चौकीदार बलवीर अहिरवार को हिरासत में लिया है। उसे 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। बताते हैं, पुलिस उन्हें शिलांग ले जाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ेगी। लोकेन्द्र फिलहाल ग्वालियर के मोहना थाने में है, उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हो सकता है कि मेघालय पुलिस उसे भी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाए।
देवास नाका में किराये के फ्लैट में 14 दिन रही थी सोनम
23 मई को शिलांग में राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आ गई थी। वह हीराबाग स्थित देवास नाका में किराये के फ्लैट में 14 दिन रही। वह जो बैग लेकर आई थी, उसमें पिस्टल, पांच लाख रुपए नकद होने के साथ अन्य सामान होने की बात कही जा रही है।
इन किरदारों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का किया प्रयास
1. शिलॉम जैम्स, प्रॉपर्टी एजेंट इसी ने आरोपी विशाल चौहान के जरिए सोनम के प्रेमी राज कुशवाह को फ्लैट किराये पर दिलवाया। 9 जून को सोनम के पकड़े जाने के बाद 10 जून को बंद फ्लैट से बैग निकाला। इसमें पिस्टल, ५ लाख रुपए और अन्य सामान थे। बैग निपानिया में जलाया।
2. लोकेंद्र तोमर, बिल्डिंग मालिक पूछताछ में प्रॉपर्टी एजेंट शिलोम ने बताया, सोनम के फ्लैट की दूसरी चाबी लोकेंद्र के पास थी। उसने फ्लैट से कीमती सामान उड़ाए। बाद में शिलोम को बैग जलाने को कहा। फ्लैट के पास कार वर्कशॉप की सीसीटीवी फुटेज को भी डिलीट कराने का प्रयास किया।
3. बल्ला उर्फ बलवीर अहिरवार, गार्ड अशोकनगर के मदगन गांव का रहने वाला है। वह सोनम के फ्लैट का गार्ड था। उसकी भूमिका संद्गिध मिली है।
ऐसे गिरफ्त में आए तीनों राजदार
बताते हैं, जिस फ्लैट में सोनम छिपी थी, उसके सामने कार शोरूम है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने फुटेज चेक की। इसमें प्रॉपर्टी एजेंट शिलोम फ्लैट से बैग ले जाते दिखा। चौकदार बलवीर भी साथ देता दिखा। शिलोम पकड़ाया तो गुनाह कबूला। निपानिया में सोनम के फ्लैट से मिला लैपटॉप बैग फेंकने की बात बताई। तब लोकेंद्र तोमर का नाम भी बताया।
तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी मेघालय पुलिस
सोनम रघुवंशी के साथ शामिल इन तीनों आरोपियों को मेघालय पुलिस तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए आज मंगलवार 24 जून को मेघालय पुलिस जिला कोर्ट में आरोपियों को पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगेगी।
Source link
#सनम #रघवश #कस #म #तन #और #चहर #बनकब #लकदर #तमर #क #करट #म #पश #थड #दर #म #Sonam #Raghuvanshi #Case #accused #arrested #meghalaya #police #transit #remand



Post Comment