×
Baloch Liberation Army ने पाकिस्तान के मंगोचर शहर पर किया कब्जा, क्वेटा-कराची हाईवे बंद

Baloch Liberation Army ने पाकिस्तान के मंगोचर शहर पर किया कब्जा, क्वेटा-कराची हाईवे बंद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीएलए ने मंगोचर शहर पर कब्जा कर लिया है। सरकारी इमारतों पर नियंत्रण और अधिकारियों को बंधक बनाया गया है। क्वेटा-कराची हाईवे बंद कर दिया गया है। हालिया आईईडी हमले में 10 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 May 2025 04:37:35 PM (IST)

Updated Date: Sat, 03 May 2025 05:40:53 PM (IST)

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान को दिया एक और घांव।

HighLights

  1. मंगोचर में सरकारी इमारतों पर कब्जा किया।
  2. सैन्य और सरकारी अफसर बनाए गए बंधक।
  3. क्वेटा-कराची मार्ग पर आवागमन रोक दिया।

एजेंसी, बलूचिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर को अपने कब्जे में ले लिया है।

इंडिया टुडे के हवाले से खबरों के अनुसार बीएलए के सशस्त्र विंग ने सरकारी इमारतों पर नियंत्रण कर लिया है। कुछ सैन्य व सरकारी अधिकारियों को बंधक भी बना लिया है। इस हमले ने पाकिस्तान की आर्मी व सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

क्वेटा-कराची हाईवे पर हमला

शुक्रवार शाम को नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने मंगोचर में क्वेटा-कराची हाईवे को बंद कर दिया, जिनके बीएलए से जुड़े होने का संदेह है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने निजी कारों और यात्री बसों सहित कई वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मंगोचर बाजार में घुसकर कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है।

आईईडी हमले में मारे गए थे 10 पाकिस्तानी सैनिक

यह हमला बीएलए के हालिया आईईडी हमले के बाद हुआ है, जिसमें 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक मंगोचर की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। खबरों के अनुसार सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई के लिए जुट रहे हैं, जिससे शहर पर फिर से नियंत्रण हासिल किया जा सके।

Source link
#Baloch #Liberation #Army #न #पकसतन #क #मगचर #शहर #पर #कय #कबज #कवटकरच #हईव #बद

Post Comment