पुलिस के अनुसार दोनों कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन का रिमांड दिया है। पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देने के तरीके, शिकार चुनने की पद्धति और पुराने अप …और पढ़ें
HighLights
- मंदिर दर्शन के बाद जंगल में बैठे थे, आरोपियों ने युवती को एक किमी घसीटकर किया दुष्कर्म
- डेढ़ साल से जंगल में पर्यटकों को निशाना बनाने की आशंका, चार-पांच लूट कबूली
- कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था, फिर भी वकीलों ने थप्पड़-मुक्के बरसाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। बेरछा के जंगल में कालेज छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार दोपहर महू न्यायालय में पेश किया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। आरोपियों को कोर्ट से बाहर लाते समय मौजूद वकीलों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी।
बड़गोंदा पुलिस शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों आरोपियों को लेकर महू न्यायालय पहुंची। सनसनीखेज वारदात को लेकर पहले से ही न्यायालय परिसर में चर्चा का माहौल था। जैसे ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और बाद में बाहर लाने लगी, परिसर में मौजूद वकीलों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थिति को देखते हुए महू और बड़गोंदा थाना पुलिस के अतिरिक्त जवान न्यायालय परिसर में बुलाए गए।
पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से बचाया
आरोपियों को कड़े सुरक्षा घेरे में बाहर लाया गया, लेकिन इसी दौरान कुछ वकीलों ने उन पर थप्पड़ और मुक्के बरसाए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया और तेजी से वाहन तक पहुंचाकर रवाना किया।
वकीलों ने जंगल क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटकों और युवाओं को निशाना बनाकर होने वाली लूटपाट और दुष्कर्म की घटनाओं पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाना चाहिए।
14 अप्रैल को हुई थी वारदात
14 अप्रैल को इंदौर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्त के साथ बेरछा के जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी। लग्नचा मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों जंगल में बैठे हुए थे। तभी वहां पर छोटी कांकरिया निवासी पिंटू और कुवाली निवासी सुभाष ने दोनों को रोक लिया और युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर भागा दिया।
इसके बाद युवती को करीब एक किमी जंगल में घसीटते हुए ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो दिन का पुलिस रिमांड, कई खुलासों की उम्मीद
एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि न्यायालय ने दोनों आरोपितों को दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के वारदात को अंजाम देने के तरीके, शिकार चुनने की पद्धति और पुराने अपराधों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी बीते डेढ़ साल से जंगल क्षेत्र में घूमने आने वाले लोगों को निशाना बना रहे थे।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने चार से पांच लूटपाट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों अन्य गंभीर अपराधों, विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी शामिल तो नहीं रहे हैं।
#मह #क #करब #बरछ #क #जगल #म #छतर #क #सथ #गगरप #क #वरदत #क #आरपय #क #करट #म #वकल #न #पट



Post Comment