दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मोबाइल चार्जर के तार से लगा घोंटा

पुलिस को यह भी शक है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के शक के दायरे में वह घरेलू नौकर भी है जिसे करीब डेढ़ माह पहले काम से निकाल दिया गया था।
आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। जब दोनों घर लौटे तो बेटी को मृत पाया। बताया जा रहा है कि मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। FSL की एक टीम भी मौके पर पहुंची।
edited by : Nrapendra Gupta



Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विधानसभा का 5वां विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पल पल की जानकारी…

Post Comment