Akshay Kumar की फिल्म भूत बंगला ने पांच दिनों में कर दिया है इतने करोड़ का बिजनेस
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने देश के बॉक्स ऑफिस पर 97.75 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इससे ऐसा लग रहा है कि पहले हफ्ते में ही ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार सकती है।
फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 102.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन इस फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
इस प्रकार से इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 31.50 करोड़ हो चुका है। विश्वभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 118.12 करोड़ हो चका है। आगामी दिनों में फिल्म शानदार बिजनेस कर सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें


Post Comment