इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के दौरान किसान स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान हैं, जबकि देपालपुर की औरंगपुरा सहकारी संस्था में रसूखदारों का बिना स्लॉट 3200 क्व …और पढ़ें

HighLights
- वारदाने की अधिक मांग से उजागर हुई गड़बड़ी, स्लॉट से ज्यादा गेहूं खरीदने पर खत्म हो गए वारदाने; जांच में मिली अनियमितताएं
- बोरसी के पंवार वेयरहाउस का जिम्मा दौलतपुरा प्रबंधक राजेश राठौर को दिया, प्रशासक बोले- बगैर स्लॉट खरीदी की जांच जारी
- संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप- प्रभावशाली लोगों का बिना प्रक्रिया गेहूं खरीदा जा रहा, सर्वर-साइट की समस्या से किसान परेशान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में गेहूं खरीदी का कार्य जारी है और किसान स्लाट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे हैं, जबकि समितियों द्वारा बिना स्लाट बुकिंग किए रसूखदारों का गेहूं खरीदा जा रहा है। देपालपुर तहसील स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था औरंगपुरा में ऐसा ही मामला सामने आने पर समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया और ऑपरेटर को नोटिस जारी किया है।
गेहूं उपार्जन की व्यवस्था में गंभीर अनियमितता उजागर होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था भी कटघरे में है! औरंगपुरा सहकारी संस्था में गेहूं खरीदी से जुड़ी गंभीर अनियमितता सामने आने पर समिति प्रबंधक मंगल सिंह राजपूत को प्रशासक सुरेश भंडारी द्वारा निलंबित कर दिया गया। वहीं बोरसी स्थित खरीदी केंद्र पंवार वेयरहाउस का दायित्व दौलतपुरा समिति प्रबंधक राजेश राठौर को दिया गया है।
प्रबंधक राजपूत ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना स्लाट बुकिंग के रसूखदार किसानों से 3200 क्विंटल गेहूं खरीद लिया। जबकि जिले में कई छोटे और मध्यम किसानों के स्लाट समय पर बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में किसान औने-पौने दाम पर गेहूं मंडियों में बेचने को मजबूर हैं।
ऐसे उजागर हुआ मामला
समिति प्रबंधक द्वारा गेहूं खरीदी के लिए अधिक वारदान की मांग की गई थी, जबकि इतने स्लाट ही बुक नहीं हुए थे। प्रबंधक ने स्लाट बुकिंग से अधिक गेहूं खरीदने से वारदान खत्म हो गए थे। जांच के दौरान भी अनियमितताएं सामने आईं। मामले में प्रबंधक और अन्य पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में आगे की जांच भी जारी है।
यह भी पढ़ें : MP के खरगोन में युवक को प्रार्थना सभा में बैठाया, चंगा करने का लालच देकर कहा- हो गया मतांतरण
प्रशासन स्तर पर कार्रवाई होती है
इस मामले की जानकारी कल ऑफिस में देखने के बाद ही बता पाऊंगा। वैसे समितियों पर प्रशासक स्तर पर ही कार्रवाई होती है। – अलोक जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईपीएस बैंक
.
बुकिंग के गेहूं खरीदने को लेकर जांच जारी
को-आपरेटिव बैंक से प्राप्त पत्र के आधार पर समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया है। वहीं बगैर स्लाट बुकिंग के गेहूं खरीदने को लेकर जांच की जा रही है। खरीदी कार्य जारी रखने के लिए समिति प्रबंधक का दायित्व दौलताबाद प्रबंधक को सौंपा गया है। – सुरेश भंडारी, प्रशासक प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था औरंगपुरा
प्रशावशाली लोगों का गेहूं खरीदा जा रहा
किसान स्लाट बुकिंग के लिए सर्वर और साइट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों का गेहूं बिना किसी प्रक्रिया के खरीदा जा रहा है। बोरसी वेयरहाउस में सामने आया माल पूरे सिस्टम में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। खामियों को दूर कर किसानों के स्लाट बुकिंग पर फोकस करें। – बबलू जाधव, संयुक्त किसान मोर्चा
Source link
#इदर #जल #म #कसन #सलट #क #लए #परशन #पर #रसखदर #क #बन #बकग #तल #हजर #कवटल #गह



Post Comment