×

Indore:कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- उनका बयान कांग्रेस की ओछी मानसिकता दर्शाता है – Indore: Bjp State President Reacts To Congress President’s Statement, Says His Statement Reflects Congress’s P

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की निम्न स्तरीय भाषा का उपयोग करना खड़गे और कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उनका गैर जिम्मेदाराना बयान है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती विश्व के लोकप्रिय नेतागणों में होती हैं।  वे हमारे देश की आन बान और शान है। खड़गे भी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं।


 

भाजपा के शिविर में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देश की जनता ने चुना है। कांग्रेस के नेताओं को अपनी वाणी को संयत रखना चाहिए। खड़गे पहले भी उनके खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं। कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों में हमेशा बाधा बनती है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को भी मंजूर नहीं होने दिया और इसका वह जश्न मना रही है। कांग्रेस को अपनी अमर्यादित टिप्पणी पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री यादव हुए शिविर में शामिल


मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर तीन बजे इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से सीधे डेली कॉलेज पहुंचे। यहां आयोजित भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वे शामिल हुए। शिविर स्थल पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। यादव ने शिविर को संबोधित भी किया और संगठन और सरकार से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

Source link
#Indoreकगरस #अधयकष #क #बयन #पर #बल #भजप #परदशधयकष #उनक #बयन #कगरस #क #ओछ #मनसकत #दरशत #ह #Indore #Bjp #State #President #Reacts #Congress #Presidents #Statement #Statement #Reflects #Congresss

Previous post

कोल्ड ड्रिंक के नाम पर 27 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर की धोखाधड़ी, इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Next post

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… मैरिज ब्यूरो की आड़ में ड्रग्स बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

Post Comment