नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं विकास में सक्रिय भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मप्र शासन द्वारा शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया गया। ‘एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग पांच हजार युवाओं ने सहभागिता की।
आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान युवाओं के बीच बैठे और उनके साथ फोटो खिंचवाया। वहीं बाइक राइडरों के साथ भी फोटो खिंचवाया और बाइक की राइडिंग भी की। इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए निकली साइकिल रैली को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने नागौरी की शिकंजी का स्वाद भी लिया।
कॉन्क्लेव से युवाओं को मप्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान किया गया है। आयोजन उन्हें प्रदेश के भविष्य के निर्माण में सहभागी बनाएगा। युवाओं की आकांक्षाओं को नीतिगत संवाद और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र कॉन्क्लेव को संबोधित कर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कॉन्क्लेव-2026 प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सामूहिक संकल्प को नई दिशा प्रदान करते हुए मप्र के समावेशी, सतत् एवं विकसित भविष्य की आधारशिला रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। कॉन्क्लेव में मोटरसाइकिल एवं साइकिल रैलियां, प्रेरणादायी उद्बोधन, युवा उपलब्धि सम्मान, पांच समानांतर विषयगत कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संवादात्मक युवा सत्र, इंदौरी फूड स्ट्रीट, म्यूजिक स्टेज एवं पांच हजार युवाओं द्वारा सामूहिक ‘युवा संकल्प’ का संकल्प ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो विकसित मप्र के निर्माण के प्रति युवाओं की साझा प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करता नजर आया।
कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल विकास, खेल, एमएसएमइ, स्टार्टअप, कृषि एवं उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति एवं पर्यटन तथा जनभागीदारी सहित दस प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न विषयगत सत्रों एवं संवादों के माध्यम से प्रतिभागी अपने क्षेत्रों की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। कॉन्क्लेव की प्रमुख विशेषता पांच समानांतर विषयगत कार्यशालाएं हुई, जिनमें युवाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए व्यवहारिक एवं क्रियान्वयन योग्य संकल्पों का प्रारूप तैयार किया गया। माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 युवाओं की रचनात्मक शक्ति, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता व सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में मप्र शासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। आयोजन युवाओं को केवल संवाद का मंच ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
उज्जैन में बाइक पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ कार्यों का लिया जायजा; होटल पर बनाई जलेबी
Source link
#मय #यथ #मय #परइड #कनकलव #यवओ #न #मलकर #लय #परदश #क #भवषय #गढन #क #सकलप



Post Comment