×
पन्ना भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया यूजर पर FIR कराई:  बोलीं- पोस्ट में अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था – Panna News

पन्ना भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया यूजर पर FIR कराई: बोलीं- पोस्ट में अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था – Panna News


पन्ना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा की जिला उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव ने रविवार, 26 अप्रैल को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि ‘एक्स’ पर ‘सचिन मौर्य’ (@Sachinsamrat89) नाम के हैंडल से गृह मंत्री अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के मुताबिक, इस पोस्ट में एक महिला की तस्वीर का उपयोग कर छवि खराब करने की कोशिश भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज की गई धाराएं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सचिन मौर्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है- धारा 352: सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना। धारा 353(2): अफवाह फैलाना। धारा 356(1): मानहानि। धारा 196(1): विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना। जांच और पुलिस कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर सेल टीम आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी पहचान पुख्ता करने में जुटी है, ताकि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश की जा रही है।

#पनन #भजप #नतर #न #सशल #मडय #यजर #पर #FIR #करई #बल #पसट #म #अमत #शह #क #लए #अशलल #शबद #क #इसतमल #कय #थ #Panna #News

Previous post

गोलीबारी पर ट्रंप बोले: संदिग्ध को थी ईसाइयों से नफरत, घोषणापत्र में लिखी थी अधिकारियों को निशाना बनाने की बात

Next post

भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष: किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला – Bhopal News

Post Comment