ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से एक लाख 24 हजार 100 रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने ग्वालियर के ग्राम करहिया निवासी 22 वर्षीय करण कुशवाह और डबरा …और पढ़ें
HighLights
- महिला से 1.24 लाख की ठगी मामले में करण और दीपू कुशवाह गिरफ्तार
- अंतरराष्ट्रीय नंबर से लिंक भेजकर कमीशन का दिया गया था लालच
- प्रमोशन पायोनीयर्स-1 एप के जरिए क्यूआर कोड से जमा करवाए पैसे
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से एक लाख 24 हजार 100 रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने ग्वालियर के ग्राम करहिया निवासी 22 वर्षीय करण कुशवाह और डबरा निवासी 23 वर्षीय दीपू कुशवाह को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को न्यायालय से एक दिन की रिमांड मिली है। पुलिस के अनुसार महिला ने 22 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उसके वाट्सएप पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से लिंक भेजा गया, जिसे ओपन कर फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट लाइक करने पर कमीशन का लालच दिया गया।
प्रमोशन पायोनीयर्स-1 एप के जरिए जालसाजी
बाद में प्रमोशन पायोनीयर्स-1 नाम का एप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से 1.24 लाख रुपये जमा करवा लिए। बाद में 62 हजार रुपये और जमा करने को कहा तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। साइबर शाखा प्रभारी जीवनसिंह बारिया के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होनें कमीशन पर खाता दिया था। उनसे खाते (म्यूल अकाउंट) के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
तमिलनाडु डिजिटल अरेस्ट कांड से जुड़े तार
तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई 67.75 लाख की डिजिटल अरेस्ट व ठगी के मामले में म्यूल अकाउंट के तार रतलाम से जुड़े थे। साइबर ने रतलाम के तीन आरोपितों हेमंत, शुभम और प्रथम व इटारसी के अंशुल व अभिषेक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में ठगी का लिंक मुंबई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। मुंबई में आरोपित वर्चुअल नंबर का उपयोग वाट्सएप व अन्य एप चलाने में करते हैं, जिससे पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी के 30 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्ला बोल! 5 महीने से वेतन नहीं, 4 मई से शुरू होगा आर-पार का आंदोलन
#ऑनलइन #ठग #क #गवलयर #कनकशन.. #फलपकरट #परडकट #लइक #करन #क #नम #पर #ह #रह #ठग #द #आरप #गरफतर



Post Comment