भोपाल नगर निगम में हड़कंप… 15 अधिकारियों के तबादले, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी ‘सर्जरी’
भोपाल नगर निगम में हड़कंप… 15 अधिकारियों के तबादले, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी ‘सर्जरी’
नगर निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। …और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 11:27:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 11:27:05 PM (IST)
भोपाल नगर निगम में हड़कंप
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। नगर निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे बड़ा प्रहार अतिक्रमण दस्ते पर किया गया है, जहां विधानसभा क्षेत्रों के समीकरणों को देखते हुए नई तैनातियां की गई हैं।
सात अधिकारियों को मिली नई कमान
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के लिए निगम ने सात अधिकारियों को नई कमान सौंपी है। शैलेंद्र सिंह भदौरिया को गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम का जिम्मा दिया गया है, तो सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविंद्र यादव को मध्य विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी और शुभम गौर सहायक अतिक्रमण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, महेश गौहर को उत्तर विधानसभा और बलवीर मलिक को नरेला क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। नासिर खां को मुख्यालय के साथ-साथ शाम के समय चलने वाले अतिक्रमण निरोधक अमले और कोर्ट केस की चालानी कार्यवाही का जिम्मा सौंपा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के 8 सहायक अधिकारियों के बदले गए जोन
स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 को देखते हुए निगम ने स्वास्थ्य शाखा में भी आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (एएचओ) के जोन बदल दिए हैं। गोविंदपुरा विधानसभा के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग अब जोन-एक की सफाई व्यवस्था देखेंगे, जबकि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी अरविंद चौधरी को जोन-आठ भेजा गया है। केंद्रीय भंडार शाखा में तैनात जितेंद्र शर्मा को जोन-नौ, वासुदेव उदेनिया को जोन-10, अमन पाल को जोन-11 की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जोन 19 के प्रभारी एएचओ रमाकांत यादव को जोन-18 और जोन 18 के प्रभारी एएचओ मधुसूदन तिवारी को जोन-19 एवं विशाल माहेश्वरी को जोन-21 में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ पर रार… अर्चना चिटनीस के तंज पर भड़की कांग्रेस, विजयवर्गीय और राजेंद्र सिंह के बीच हुई तीखी बहस
#भपल #नगर #नगम #म #हडकप.. #अधकरय #क #तबदल #अतकरमण #और #सवसथय #वभग #म #हई #बड #सरजर
Previous post
3月の有効求人倍率 全国平均で1.18倍 前月下回る 厚労省 | NHKニュース
Next post
Deadspin | Bruins D Nikita Zadorov fined $5K for cross-checking
Boston Bruins defenseman Nikita Zadorov was hit with a $5,000 fine Monday for cross-checking Buffalo Sabres captain Rasmus Dahlin on Sunday.
The incident occurred following a whistle with 16:43 remaining in Boston’s 6-1 home loss in Game 4 of the Eastern Conference first-round series.
The 6-foot-7 Zadorov earned a five-minute major and a game misconduct after approaching Dahlin at center ice and cross-checking the defenseman from behind.
The fine is the maximum allowable under the league’s collective bargaining agreement.
The Sabres lead the series 3-1 with Game 5 on Tuesday night in Buffalo.
Zadorov, 31, has one assist and 37 penalty minutes in four games in the series. He recorded 22 points (two goals, 20 assists) and a NHL-leading 152 penalty minutes in 81 games during the regular season.
–Field Level Media
#Deadspin #Bruins #Nikita #Zadorov #fined #crosschecking
Post Comment