गाडरवारा में NTPC के डंपरों से हादसे, ट्रैफिक जाम लगता:  ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कहा- दुर्घटना के मृतकों को मदद मिले – Narsinghpur News

गाडरवारा में NTPC के डंपरों से हादसे, ट्रैफिक जाम लगता: ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कहा- दुर्घटना के मृतकों को मदद मिले – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मंगलवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार प्रियंका नेताम को एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में एनटीपीसी प्लांट से निकलने वाले राखड़ डंपरों की वजह से हो रही मौतों और ट्रैफिक की खराब हालत पर विरोध जताया गया। कांग्रेस का कहना है कि राखड़ ढोने वाले डंपरों की वजह से शहर में आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं और घंटों जाम लगा रहता है। उन्होंने मांग की है कि इन डंपरों को चलाने का समय रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रखा जाए, ताकि दिन में आम जनता और स्कूली बच्चों को कोई खतरा न हो। ब्रिज शुरू करने और सफेद लाइटों पर रोक की मांग कार्यकर्ताओं ने चीचली ओवरब्रिज को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है ताकि रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल सके। साथ ही, उन्होंने डंपरों में लगी तेज सफेद लाइटों पर भी रोक लगाने को कहा है, क्योंकि इनकी वजह से रात में सामने वाले ड्राइवर को दिखाई नहीं देता और हादसे होते हैं। हादसों में जान गंवाने वालों के लिए मदद की अपील ज्ञापन में उन परिवारों का जिक्र किया गया जिन्होंने हाल ही में डंपर हादसों में अपनों को खोया है- चीचली के निखित ताम्रकार की मौत के बाद उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद और नौकरी की मांग की गई है। हीरापुर चीचली के लीलाधर अहिरवार के परिवार को भी सहायता देने की बात कही गई है। ग्राम कामती के दो घायल युवकों को भी इलाज और रोजगार देने की मांग उठाई गई है। आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस ने साफ लहजे में प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसके बाद होने वाली किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से शासन और प्रशासन की होगी।

#गडरवर #म #NTPC #क #डपर #स #हदस #टरफक #जम #लगत #जञपन #सपकर #कररवई #क #मग #कगरस #न #कह #दरघटन #क #मतक #क #मदद #मल #Narsinghpur #News

Previous post

Starmer faces harsh criticism from his own MPs as members debate referring him to privileges committee – UK politics live

Next post

Why are Punjab Kings players wearing black armbands during IPL 2026 match vs Rajasthan Royals?

Punjab Kings players were spotted wearing black armbands during their IPL 2026 match against Rajasthan Royals in Mullanpur on Tuesday.

PBKS skipper Shreyas Iyer confirmed at toss that this gesture was to pay respect to Afghan all-rounder Azmatullah Omarzai, who recently lost his mother.

“I want to share [my] condolences to Azmat and his family,” said Shreyas.

The PBKS franchise, through a social media post, had earlier expressed its condolences.

“Our heartfelt condolences go out to Azmatullah Omarzai on the loss of his mother. The entire Punjab Kings family stands with him and his loved ones during this difficult time,” read the post.

Published on Apr 28, 2026

#Punjab #Kings #players #wearing #black #armbands #IPL #match #Rajasthan #Royals

Post Comment