MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर में 16 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर में 16 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें 9 बालिका व महिलाएं तथा तीन पुरुष शामिल हैं। 10 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। चिकलिया फाटा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के 10 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि 2 की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में घायल एक और महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। इसका नाम प्रिया है। इस तरह से 16 मौत हो चुकीहै।दो अज्ञात शव की पहचान भी कर ली गई है। इसमें ग्राम नयापुरा की 20 वर्षीय रंजना व वह नयापुरा की ही 35 वर्षीय संगीता भाई शामिल है। रात को ही केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित इंदौर संभाग के आयुक्त सुदामा खाड़े एवं इंदौर रेंज के महा निरीक्षक अनुराग भी पहुंचे। घायलों के उपचार के लिए शासन के निर्देश अनुसार संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
कैसे हुआ यह हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30–35 मजदूर सवार थे, जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच अचानक पिकअप वाहन असंतुलित हुआ और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए।
सीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
घटनास्थल पर मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सड़क पर कई घायल मजदूर पड़े हुए थे, जिससे स्थिति बेहद गंभीर और संवेदनशील बन गई।
जिला अस्पताल में अफरा-तफरी
घायलों को तत्काल धार जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।
10 मृतकों की पहचान, दो की शिनाख्त नहीं
• 9 वर्षीय तनु, निवासी नयापुराधार, तिरला:
• 35 वर्षीय अंगूरी बाई, निवासी सैमलीपुरा
• 45 वर्षीय मीना बाई, निवासी रामपुरा
• 14 वर्षीय सुमित, निवासी नयापुरा
• 9 वर्षीय किरण, निवासी सैमलीपुरा
• 35 वर्षीय भूरी बाई, निवासी सैमलीपुरा
• 25 वर्षीय रंजना, निवासी सैमलीपुरा
• 14 वर्षीय आयुष, निवासी नयापुरा
• 15 वर्षीय गोकुल, निवासी नयापुरा
• 42 वर्षीय सुनीता, निवासी नयापुरा
• रिंकू भंवर लाल 22 वर्षीय व सावित्री सुभाष 30 वर्षीय की मौत निजी अस्पताल में हुई है।
मृतकों में महिला और बच्चा भी शामिल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं, जबकि अन्य तीन मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन और पुलिस मौके पर
सूचना मिलते ही तिरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थिति गंभीर, आंकड़ों में बदलाव संभव
अधिकारियों के अनुसार, घायलों की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
#क #धर #म #बड #हदस #पकअप #और #सकरपय #म #टककर #म #लग #क #मत #स #अधक #घयल
Previous post
Live Updates: U.S. aircraft carrier in Iran war expected to leave Middle East with conflict’s estimated cost at $25 billion
Next post
Deadspin | Marlins edge Dodgers for first road series win of season
Sandy Alcantara went six strong innings, Javier Sanoja had a go-ahead bloop single in the eighth inning and the visiting Miami Marlins finished off a series victory over the Los Angeles Dodgers with a 3-2 win on Wednesday.
Liam Hicks and Esteury Ruiz hit home runs as the Marlins took two of three from the two-time defending champion Dodgers for their first road series win of the season.
The Dodgers loaded the bases with one out in the bottom of the ninth but Miami pulled off the victory when second baseman Xavier Edwards completed an unassisted double play on a Freddie Freeman ground ball to end the game.
Alcantara gave up two runs on seven hits over six innings, while left-hander Andrew Nardi (2-1) pitched a scoreless seventh and Calvin Faucher pitched the ninth for his first save.
Tyler Glasnow gave up two runs on three hits over 5 2/3 innings, while Alex Call and Dalton Rushing drove in runs for Los Angeles, which has won just one of its past four series.
The Dodgers are 5-7 since April 18 and finished 3-3 on their just-completed homestand.
Edwards singled to lead off the eighth inning for Miami, went to second on a groundout and scored on Sanoja’s bloop single to right off right-hander Will Klein (1-2).
The Marlins took a 1-0 lead in the second inning when Hicks hit a towering home run down the right field line that nearly made it into the second deck.
The Dodgers answered immediately when Max Muncy doubled in the bottom of the second and scored when Edwards lost Alex Call’s popup in the sun as the ball fell untouched on the infield dirt.
Miami did not have another hit off Glasnow until the fifth when Ruiz hit a two-out home run on the first pitch.
Los Angeles tied it 2-2 in the sixth when Kyle Tucker led off with a double and scored on Rushing’s one-out single to right field.
–Field Level Media
#Deadspin #Marlins #edge #Dodgers #road #series #win #season
Post Comment