×
हमारे लिए तो राहुल गांधी ही काफी हैं:  मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में रैपर्स और सिंगर्स को लेकर कसा तंज, जमकर लगाए ठहाके – Indore News

हमारे लिए तो राहुल गांधी ही काफी हैं: मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में रैपर्स और सिंगर्स को लेकर कसा तंज, जमकर लगाए ठहाके – Indore News


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर फिर तंज कसा है। दरअसल भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। दरअसल पत्रकारों नउनसे सवाल किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में भीड़ बुलाने के लिए रैपर्स को बुलवाया गया है, सिंगर्स को बुलवाया गया है। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि जनता राहुल गांधी को सुनने नहीं आ रही। हमारे लिए तो राहुल गांधी ही काफी हैं…इस तीखे तंज पर पलटवार और चुटकी लेते हुए वहां मौजूद भाजपा खेमे की तरफ से हाजिरजवाबी आई। खुद विजयवर्गीय ने भी जमकर ठहाका लगाया। इस टिप्पणी का साफ इशारा इस ओर था कि भाजपा विपक्ष के चेहरे के रूप में राहुल गांधी को खुद के लिए राजनीतिक रूप से मुफीद मानती है। इसके पूर्व जब उनसे राहुल गांधी को लेकर और सवाल किए तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आज वे भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के बारे में बोलेंगे। फिर आखिरी सवाल पर सबको खूब हंसाया। वहां मौजूद पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में फिटनेस और उम्र को लेकर भी संवाद किया, जिससे सियासी माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया। उधर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी नहीं चूके। उन्होंने कांग्रेस द्वारा अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में झांकी की अनुमति तो लेकर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो कार्टून शो की अनुमति मांगना चाहिए।

#हमर #लए #त #रहल #गध #ह #कफ #ह #मतर #वजयवरगय #न #करयकरम #म #रपरस #और #सगरस #क #लकर #कस #तज #जमकर #लगए #ठहक #Indore #News

Previous post

ब्रेंडन टेलर ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के विकेटकीपर लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 268 महीने से खेल रहे

Next post

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत, आगे नहीं चलेगा केस | Minister Vijay Shah Relief On Colonel Sophia Qureshi Blamable Remark Case

Post Comment