मौसम विज्ञानियों ने संभावना जाहिर की है कि मई माह में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे। वहीं दो दिन बाद पारा फिर रफ्तार पकड़ेगा और भीषण गर्मी आमजन क …और पढ़ें
HighLights
- तीन दिनों में शहर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज।
- गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- पंजाब व दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक-एक चक्रवाती हवाओं को घेरा बना हुआ है।
-तीव्र गर्मी से मिली हल्की राहत, तीन डिग्री लुढ़का पारा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अप्रैल के बाद मई माह में भी सूरज के तीखे तेवर शहरवासियों को परेशान करेंगे। शहवासियों को पिछले तीन दिनों से गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। गुरुवार को दोपहर में धूप निकली लेकिन दिन में छाए बादलों ने हल्की राहत भी दी। पिछले तीन दिनों में शहर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुरुवार सुबह 10 से बजे से रात तक शहर में तेज हवाएं 34 से 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पंजाब व दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक-एक चक्रवाती हवाओं को घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से अभी अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से अभी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में 3 मई के बाद एक बार फिर इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पिछले 10 वर्षो में मई माह में इंदौर का तापमान
दिनांक उच्चतम अधिकतम तापमान दिनांक निम्मनतम न्यूनतम तापमान दिनांक
- 2016 44.5 19 मई 19.9 9 मई
- 2017 42.8 26 मई 19.6 9 मई
- 2018 43.2 29 मई 22.6 4 मई
- 2019 42.5 29,31 मई 21.2 5 मई
- 2020 42.4 25,26 मई 22.5 11 मई
- 2021 40.6 1 मई 21 20 मई
- 2022 43.4 13 मई 23 4 मई
- 2023 42.7 13 मई 18.9 1 मई
- 2024 44.5 23 मई 21.4 2 मई
- 2025 42.0 1 मई 17.2 5 मई
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
पिछले 10 वर्षो में मई माह में वर्षा
वर्ष 24 घंटे में उच्चतम वर्षा दिनांक मासिक कुल वर्षा
- 2016 11.8 मिमी 9 मई 20.4 मिमी
- 2017 3.3 मिमी 24 मई 9.5 मिमी
- 2018 2.4 मिमी 16 मई 2.4 मिमी
- 2019 0.1 मिमी 13 मई 0.1 मिमी
- 2020 7.4 मिमी 11 मई 7.4 मिमी
- 2021 23.2 मिमी 29 मई 29.8 मिमी
- 2023 28.7.6 मिमी 21 मई 76.8 मिमी
- 2024 8.0 मिमी 14 मई 21.0 मिमी
- 2025 70.2 मिमी 5 मई 207.9 मिमी
इंदौर में मई माह में सर्वाधिक तामपान व वर्षा
- उच्चतम अधिकतम तापमान : 31 मई 1994 को 46 डिग्री सेल्सियस
- निम्नतम न्यूनतम तापमान : 3 मई 1881 को 16.7 डिग्री सेल्सियस
- सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा : वर्ष 2025 को 207.9 मिमी
- 24 घंटे सर्वाधिक वर्षा : 29 मई 1886 को 99.1 मिमी
MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी
Source link
#मई #म #दखग #सरज #क #तख #तवर #द #दन #बद #पर #फर #पकडग #रफतर



Post Comment