इंदौर की पलासिया पुलिस ने ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सोहेल खान को हिंदू युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें
HighLights
- लसूड़िया निवासी 23 वर्षीय युवती से 56 दुकान पर मिला, तिलक नगर के रूम में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया
- आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लक्की नाम से दोस्ती की, नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया भी बनाया
- पीड़िता को बुर्का पहनाकर अजमेर दरगाह ले गया, कलमा पढ़वाया, पुलिस ने आरोपी पर लिया एक्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलासिया पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में ग्रीन पार्क कालोनी निवासी मुस्लिम युवक सोहेल खान को गिरफ्तार किया। आरोपित पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती को बुर्का पहना कर दरगाह ले जाया गया था।
पुलिस के अनुसार लसूड़िया निवासी 23 वर्षीय युवती की आरोपी सोहेल खान से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उस वक्त सोहेल ने लक्की नाम बताया था। पहली बार वह 56 दुकान पर मिला और नौकरी का झांसा देकर तिलक नगर स्थित रूम पर ले गया। उसने नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, फिर दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया। होश आने पर आरोपी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी दी और कई बार संबंध बनाए।
कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था
पुलिस ने सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। एफआईआर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और अन्य लड़की से शादी करने का उल्लेख है। पीड़िता का आरोप है कि सोहेल मार्च 2024 में उसे अजमेर दरगाह पर ले गया था। उसने बुर्का पहना दिया था। कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था।
तू पाक हो गई है
अजमेर में भी शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि इससे हमें सवाब मिलता है। उसने कहा कि तू पाक हो गई है। युवती ने सोहेल पर तंत्र क्रिया करने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि सोहेल नौशाद बाबा के पास (चंदन नगर) ले गया था। उसके साथ मारपीट और तंत्र क्रिया की गई। टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार युवती तीन साल से सोहेल के संपर्क में थी।
#इदर #म #हद #यवत #स #दषकरम #कर #बल #सहल #इसस #सवब #मलत #ह #त #पक #ह #गई #ह



Post Comment