महंगाई की मार से बिगड़ेगा इंदौर के छप्पन का स्वाद, फीकी होगी सराफा की मिठास
महंगाई की मार से बिगड़ेगा इंदौर के छप्पन का स्वाद, फीकी होगी सराफा की मिठास
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपने लाजवाब स्वाद और स्ट्रीट फूड संस्कृति के लिए मशहूर इंदौर के खानपान पर अब महंगाई की मार और तेज होने वाली है। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
शुक्रवार से लागू नई दरों के बाद अब व्यंजनों की लागत में सीधा इजाफा हुआ है, जिसका असर आने वाले दिनों में ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। अनुमान है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इंदौर की मशहूर छप्पन दुकान और सराफा चौपाटी जैसे फूड हब भी अछूते नहीं रहेंगे।
गैस महंगी, बढ़ेगा स्वाद का खर्च
कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 2189 रुपये से बढ़कर 3179 रुपये प्रति सिलिंडर हो गए हैं। वहीं 5 किलो के छोटे सिलिंडर की कीमत भी 638 रुपये से बढ़कर 879 रुपये पहुंच गई है। इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने फूड इंडस्ट्री के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की लागत बढ़ने से खाना बनाना महंगा हो गया है, जिसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ेगा।
20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं दाम
इंदौर नमकीन व मिठाई एसोसिएशन के सदस्य प्रकाश राठौर के अनुसार, गैस की किल्लत पहले से ही उद्योग को प्रभावित कर रही थी। अब कीमतों में तेज उछाल के कारण खाद्य पदार्थों के दाम 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाना मजबूरी बन गया है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी इस संकट को और गहरा कर दिया है।
छप्पन दुकान पर पहले ही बढ़ चुके रेट
छप्पन दुकान, जो इंदौर का प्रमुख फूड हब है, वहां पहले ही कुछ दुकानदार पोहा, कचोरी और समोसा जैसी चीजों के दाम 20 से बढ़ाकर 25 रुपये कर चुके हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा का कहना है कि यहां पीएनजी गैस और इंडक्शन के उपयोग के कारण दामों में सीमित बढ़ोतरी होगी, लेकिन पूरी तरह राहत मिलना मुश्किल है।
सराफा चौपाटी पर भी असर तय
सराफा चौपाटी, जो अपनी रात की रौनक और मिठाइयों के लिए जानी जाती है, वहां भी कीमतें बढ़ने की संभावना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी गुप्ता के अनुसार, बढ़ती लागत को देखते हुए आने वाले दिनों में दाम बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
पीएनजी की ओर बढ़ रहा रुझान
महंगी एलपीजी के विकल्प के रूप में कई व्यापारी अब पीएनजी गैस कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। वर्तमान में इंदौर में करीब 700 उद्योग, होटल और रेस्टोरेंट पीएनजी का उपयोग कर रहे हैं, जबकि पिछले एक महीने में 100 नए कनेक्शन जुड़े हैं। हालांकि नए ग्राहकों के लिए पीएनजी भी सस्ता विकल्प नहीं रह गया है।
सीएनजी और घरेलू गैस भी महंगी
अवंतिका गैस लिमिटेड ने घरेलू गैस और सीएनजी की कीमतों में भी एक-एक रुपये की बढ़ोतरी की है। घरेलू गैस अब 52 से बढ़कर 53 रुपये प्रति एचसीएम और सीएनजी 94 से बढ़कर 95 रुपये प्रति किलो हो गई है। कंपनी का कहना है कि अपस्ट्रीम सप्लायर द्वारा बेस प्राइस बढ़ाने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।
होटल उद्योग पर बढ़ा दबाव
इंदौर होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते होटल संचालकों को अब वैकल्पिक उपाय अपनाने पड़ रहे हैं। इंडक्शन और बिजली आधारित उपकरणों का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे बिजली का लोड भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ स्थानों पर कोयले की भट्टियों का उपयोग भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- इंदौर में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा
उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर
इंदौर की पहचान उसके स्वाद से है, जहां हर दिन हजारों लोग स्ट्रीट फूड का आनंद लेने आते हैं। लेकिन अब बढ़ती महंगाई के कारण लोगों को वही स्वाद चखने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो यह असर लंबे समय तक फूड इंडस्ट्री और ग्राहकों दोनों पर बना रहेगा।
#महगई #क #मर #स #बगडग #इदर #क #छपपन #क #सवद #फक #हग #सरफ #क #मठस
Previous post
Iran: Jailed Nobel winner Narges Mohammadi hospitalized
Next post
Deadspin | Cubs stay hot, edge Diamondbacks in series opener
Michael Busch had two hits, including a two-run single, and the Chicago Cubs used two three-run innings to hold off the visiting Arizona Diamondbacks 6-5 on Friday in the first game of a weekend series.
Busch triggered a three-run first with a bases-loaded single, then the Cubs added three more in the fourth off Diamondbacks starter off Zac Gallen (1-2) for their third win in four games and ninth straight home win.
Cubs starter Colin Rea (4-1) gave up two runs on eight hits over 5 1/3 innings. He fanned six with no walks. Jacob Webb pitched the final two innings for his first save, the sixth Cub reliever to record a save this season.
Diamondbacks second baseman Ildemaro Vargas had a career-high four hits to raise his batting average to a major league-leading .404. Geraldo Perdomo cracked a three-run homer to cap a four-run sixth and pull the D-backs within 6-5, but they managed just one baserunner over the final three innings.
Vargas singled in the first to extend his season-opening hitting streak to 24 games. His 27-game streak dating to last September ranks as the longest in the majors since Trea Turner’s 27-game run in 2022.
Per Elias, Vargas’ season-opening streak stands as the longest in the majors since the Detroit Tigers’ Ron LeFlore hit in 30 straight in 1976. His 27-game streak ranks second in Arizona history behind Luis Gonzalez (30, 1999).
Carson Kelly had two hits for the Cubs and Alex Bergman and Dansby Swanson had RBI hits in the three-run fourth that pushed their lead to 6-1.
Jorge Barrosa had two doubles — one a bunt that kicked off the third base bag into left field — and scored twice for Arizona. Perdomo also had two hits for the D-backs, who have lost seven of 10.
Gallen gave up six runs on seven hits in 3 2/3 innings, with three strikeouts and three walks.
Nico Hoerner doubled to open the three-run first and Gallen walked to load the bases. Busch hit a two-run single, then the third run scored when Kelly’s catchable pop to center fell safely.
Vargas singled in a run in the third before the Cubs knocked out Gallen in the fourth. The D-backs got within 6-5 with a four-run sixth, all scoring after Rea was replaced by Ryan Rolison with one out and one on.
Pinch-hitter Tim Tawa walked and Barrosa pushed a hard bunt down the third base line. When Bregman let it roll, the ball hit the bag and kicked into short left. Perdomo followed with a three-run homer.
Hoerner was replaced by pinch-hitter Matt Shaw in the second inning. Hoerner was removed with a neck strain, the Cubs said.
–Field Level Media
#Deadspin #Cubs #stay #hot #edge #Diamondbacks #series #opener
Post Comment