×
विदिशा में नशा बेचने वालों पर पहली बार गैर इरादतन हत्या की FIR; ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत का मामला, 4 गिरफ्तार

विदिशा में नशा बेचने वालों पर पहली बार गैर इरादतन हत्या की FIR; ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत का मामला, 4 गिरफ्तार

विदिशा एसपी रोहित काशवानी के मुताबिक ड्रग्स के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पहली बार ड्रग्स बेचने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर…और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput

Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 11:53:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 11:53:53 PM (IST)

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. ओवरडोज से मौत के बाद ड्रग्स बेचने वालों पर गैर इरादतन हत्या का केस
  2. विदिशा में युवक की ड्रग्स ओवरडोज से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस का एक्शन
  3. मामले में चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, एक फरार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिले में ड्रग्स के ओवर डोज से युवाओं की हो रही मौतों को रोकने के लिए पुलिस ने पहली बार कड़ी कार्रवाई की है। शहर में एक युवक की ड्रग्स से मौत होने की पुष्टि के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और जहरीला पदार्थ बेचने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने इनमें से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। एक आरोपित फरार है।

ड्रग्स के ओवरडोज से हुई मौत

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को काछी कुआं निवासी गोलू की मौत ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई थी। उसका शव लड्डा एजेंसी के पास मिला था। जांच के दौरान परिजनों, दोस्तों और स्वतंत्र साक्षियों के बयान लिए गए।

इसमें सामने आया कि युवक पिछले कुछ समय से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था और थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से नशीला पदार्थ लेता था।

चार आरोपी गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने संबंधित लोगों को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने से रोकने का प्रयास किया था। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 105 और 123 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपित सौरभ राठौर, नीरज उर्फ बच्चा अहिरवार, हेमलता अहिरवार और खत्तु उर्फ रवि अहिरवार को गिरफ्तार किया गया।

पहली बार नशा बेचने वालों सख्त एक्शन

एसपी रोहित काशवानी के मुताबिक ड्रग्स के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पहली बार ड्रग्स बेचने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है।

उन्होंने कहा कि अब नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने से किसी व्यक्ति की मौत होने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका तय कर गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में परिवारों के लिए यह भी जरूरी है कि युवाओं में नशे की आदत के शुरुआती संकेतों पर ध्यान दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

#वदश #म #नश #बचन #वल #पर #पहल #बर #गर #इरदतन #हतय #क #FIR #डरगस #क #ओवरडज #स #यवक #क #मत #क #ममल #गरफतर

Previous post

Ind U19 vs Aus U19: आर्यवीर सहवाग ने दी शानदार शुरुआत तो अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से रौंदा

Next post

शिक्षक थे तो OBC, DSP बने तो ST: फर्जी जाति प्रमाण-पत्र मामले में रिटायर IPS रघुवीर सिंह मीणा पर केस – Bhopal News

Post Comment