×
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बाद प्रेमी राज की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बाद प्रेमी राज की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Raja Raghuvanshi Murder Case: मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज और उसके तीन अन्य सहयोगियों की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनन …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 04:53:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 04:53:15 PM (IST)

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बाद प्रेमी राज की जमानत पर सुनवाई पूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज और उसके तीन अन्य सहयोगियों की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में कोर्ट अपना निर्णय सुनाएगा।

इन आरोपियों की जमानत पर हुई सुनवाई

हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं और सहयोगियों की जमानत याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की गई। जिन आरोपियों की किस्मत पर फैसला सुरक्षित रखा गया है, उनमें शामिल हैं…

  • राज (सोनम का प्रेमी और मुख्य आरोपी)
  • विशाल चौहान
  • आनंद कुर्मी
  • आकाश राजपूत

सोनम रघुवंशी को पहले ही मिल चुकी है राहत

गौरतलब है कि इस मामले की एक अन्य मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अदालत से पहले ही जमानत मिल चुकी है। सोनम की जमानत के बाद से ही अन्य आरोपियों ने भी इसी आधार पर राहत की उम्मीद में अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

Source link
#रज #रघवश #हतयकड #सनम #क #बद #परम #रज #क #जमनत #पर #सनवई #पर #करट #न #सरकषत #रख #फसल

Post Comment