मई के अंतिम सप्ताह में आने वाली सर्वे टीम जांच करेगी कि शहर के नागरिक घरों से निकलने वाले छह तरह के कचरे अलग-अलग करके कचरा वाहन को देते हैं या नहीं। …और पढ़ें
HighLights
- आठ वर्ष से स्वच्छता में सिरमौर हमारा इंदौर एक बार फिर सर्वेक्षण के लिए तैयार हो रहा है
- कचरा अलग-अलग करके देते हुए पाए जाने पर इंदौर को एक हजार अंक मिलेंगे
- सर्वेक्षण टीम कचरे के पृथकीकरण की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे भी करेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आठ वर्ष से स्वच्छता में सिरमौर हमारा इंदौर एक बार फिर सर्वेक्षण के लिए तैयार हो रहा है। सर्वे में इस बार कचरे के पृथकीकरण के लिए एक हजार अंक निर्धारित किए गए हैं। मई के अंतिम सप्ताह में इंदौर आने वाली सर्वे टीम इस बात की जांच करेगी कि शहर के नागरिक घरों से निकलने वाले छह तरह के कचरे अलग-अलग करके कचरा वाहन को देते हैं या नहीं। कचरा अलग-अलग करके देते हुए पाए जाने पर इंदौर को एक हजार अंक मिलेंगे। मतलब साफ है कि हमारी छोटी सी सजगता हमारे शहर के माथे पर लगे देश के सबसे स्वच्छ शहर के तमगे को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
डोर-टू-डोर होगा निरीक्षण
सर्वेक्षण टीम कचरे के पृथकीकरण की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे भी करेगी। टीम के सदस्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर गुपचुप तरीके से इस बात का अवलोकन करेंगे की शहरवासी कचरे के पृथकीकरण को लेकर कितने जागरूक हैं। सुबह, दोपहर और शाम के समय आने वाले कचरा वाहनों की निगरानी की जाएगी। देखा जाएगा कि जब ये वाहन घरों के बाहर आकर खड़े होते हैं तो नागरिक घरों से निकलकर कचरा अलग-अलग देते हैं या नहीं। टीम के सदस्य नागरिकों से कचरा वाहनों और कचरा पृथकीकरण को लेकर फीडबैक भी ले सकते हैं।
सिर्फ गीला-सूखा नहीं छह तरह से अलग करें कचरा
नागरिकों को समझना होगा कि उन्हें सिर्फ गीला, सूखा कचरा ही अलग-अलग नहीं करना है बल्कि गीला, सूखा, प्लास्टिक, इलेक्टिक, सेनेटरी पेड व डाइपर, ट्यूबलाइट व कांच जैसे पदार्थो को अलग-अलग करके कचरा वाहन को दें। टीम गारबेज ट्रांसफर स्टेशनों (जीटीएस) का निरीक्षण भी करेगी।
टीम के सदस्य जीटीएस पहुंचकर देखेंगे कि नागरिकों द्वारा अलग-अलग कर दिए जाने वाले कचरे की वजह से यहां काम में क्या सुविधा हो रही है। नागरिकों द्वारा कचरे का सही तरीके से पृथकीकरण करने और जीबीएस से अलग-अलग कचरे को ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजे जाने की प्रक्रिया हमें एक हजार अंक दिलवा सकते हैं। जरूरत है कि तो सिर्फ इस बात की कि हम जागरूक बनें और सही तरीके से कचरे के छह अलग-अलग केटेगरी में पृथक कर कचरा वाहन को दें।
Source link
#इदर #म #सवचछ #सरवकषण #क #तयर #घर #स #छह #तरह #क #कचर #अलगअलग #करक #दय #त #मलग #एक #हजर #अक



Post Comment