राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग जेल में बंद सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों की जमानत याचिका शिलांग कोर्ट ने खारिज कर दी है। सोनम की जमानत होने के बाद चारों आरोपियों ने जमानत याचिका लगाई थी।
आरोपियों के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि शिलांग पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने इंदौर आई थी तो गिरफ्तारी का कारण और आधार नहीं बताया गया था। सरकारी वकील ने कहा कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, तो उन्हें कारण बताया गया था। आरोपियों को वकील करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इस मामले में उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई और अब कहा जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तारी के समय कारण नहीं बताया गया था।
इस हत्याकांड में पुलिस ने चालान पेश किया था और ट्रायल शुरू होने के बाद चार गवाह ही इस केस में पेश हो पाए। कोर्ट ने ट्रायल में हो रही देरी और गिरफ्तारी के समय गलत धारा लगाने के तर्कों के बाद सोनम को जमानत दी।
कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। राज ने चौथी बार जमानत याचिका लगाई थी, जो खारिज हुई। राज की तरफ से लगाई गई याचिका पर पिछली सुनवाई में लंबी बहस हुई थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
राज के वकील ने समानता के अधिकार का हवाला देते हुए तर्क रखा था कि इस हत्याकांड की साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी को जमानत मिल सकती है तो फिर अन्य आरोपियों को भी जमानत मिलनी चाहिए। उधर, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने के लिए शिलांग पुलिस ने हाईकोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सोनम को नोटिस भेजा है। इस मामले में 12 मई को सुनवाई होगी। सोनम फिलहाल अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ही रुकी है।
आपको बता दें कि पिछले साल जून में सोनम, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने राजा रघुवंशी की चाकू मारकर हत्या की थी और शव को खाई में फेंक दिया था। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस को राजा का शव मिला था। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हो गई थी और इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई थी।
Source link
#Raja #Raghuvanshi #Murder #Caseरज #रघवश #हतयकड #क #आरप #रज #कशवह #सहत #चर #क #जमनत #करट #न #क #खरज



Post Comment