×
इंदौर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, प्रेमिका के घर चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी नहीं पहुंचा तो भाई ने कार से किया अगवा

इंदौर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, प्रेमिका के घर चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी नहीं पहुंचा तो भाई ने कार से किया अगवा

नायता मुंडला में रहने वाले युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया था। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 06:56:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 06:58:06 PM (IST)

प्रेमी नहीं पहुंचा तो भाई ने कार से किया अगवा( एआई फोटो)

HighLights

  1. शादी से इनकार करने पर युवक का अपहरण
  2. युवती का भाई कार से जबरन ले जा रहा था
  3. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नायता मुंडला में रहने वाले युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया था। युवती ने स्वजन को बताया और उसका भाई युवक को जबरदस्ती लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर ले लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला

बाणगंगा पुलिस के अनुसार अपहरण नायता मुंडला निवासी फिरौज पटेल का हुआ था। फिरौज का उज्जैन की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों में शादी की बात भी चल रही थी। इसी बात को लेकर फिरौज और युवती के स्वजन ने बैठक आयोजित की थी। लेकिन फिरौज समय पर नहीं पहुंचा और युवती का भाई भावेश शक कर बैठा।

#इदर #म #फलम #सटइल #म #कडनपग #परमक #क #घर #चल #रह #थ #शद #क #तयर #परम #नह #पहच #त #भई #न #कर #स #कय #अगव

Post Comment