केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस अब अपने अंतिम दौर में है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठकों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी किसी भी वक्त मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर सकती है। इस रेस में सबसे चौंकाने वाला नाम संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का है, जो चुनाव न लड़ने के बावजूद मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
वेणुगोपाल के पक्ष में विधायकों की गोलबंदी
केरल की राजनीति में इस बार वेणुगोपाल फैक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है। अलाप्पुझा से सांसद वेणुगोपाल को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने जो रिपोर्ट दी है, वह उनके पक्ष में झुकती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 63 में से करीब 43 विधायकों और राज्य के सभी सांसदों ने वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया है। वेणुगोपाल राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं। अब फैसला राहुल गांधी को लेना है कि क्या वह अपने खास सिपहसालार को दिल्ली की राजनीति से हटाकर केरल की कमान सौंपेंगे?
सतीशन और चेन्निथला के बीच फंसा पेच
मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला भी मजबूती से डटे हैं। सतीशन ने बतौर नेता प्रतिपक्ष एलडीएफ सरकार के खिलाफ शानदार माहौल बनाया था, जिसके चलते मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जैसी सहयोगी पार्टियां उनके पक्ष में हैं। वहीं, रमेश चेन्निथला के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए त्याग किया है, इसलिए इस बार उनकी वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए। सतीशन की उम्र 61 साल है जबकि चेन्निथला 69 वर्ष के हैं।
यह भी पढ़ें: केरल में सीएम को लेकर फंसा पेच: खरगे के आवास पर तीन घंटे हुई बैठक, फिर भी नहीं बन सकी सहमति
अनुशासन का डंडा और पोस्टर वॉर का अंत
पिछले कुछ दिनों से केरल में समर्थकों के बीच छिड़े ‘पोस्टर वॉर’ से आलाकमान काफी नाराज दिखा। पार्टी नेतृत्व की सख्ती के बाद वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्निथला ने संयुक्त अपील जारी की। शनिवार रात से ही पूरे केरल में नेताओं के समर्थन वाले फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हाईकमान का फैसला सबको मान्य होगा।
मुख्यमंत्री पद को लेकर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है-सनी जोसेफ
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने दिल्ली में जारी गतिरोध के बीच बड़ा बयान देते हुए नेतृत्व के संकट पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आत्मविश्वास के साथ कहा कि सब कुछ सुलझा लिया गया है और मुख्यमंत्री पद को लेकर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। जोसेफ ने आगे कहा कि पार्टी आलाकमान बहुत जल्द आधिकारिक घोषणा करेगा और हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह सभी को पूरी तरह मान्य होगा। उनके इस बयान ने यह संकेत दे दिया है कि तीनों प्रमुख दावेदारों के बीच सहमति बन चुकी है।
अन्य वीडियो-
Source link
#दलल #म #सएम #पद #पर #मथपचच #करल #म #सड़क #स #हट #पसटर #और #बनर #कय #गटबज #छड़ #एकजट #हई #कगरस



Post Comment