नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के रवैये को लेकर शिकायती टिप्पणी फेसबुक पर लिखना ब्लाक अध्यक्ष को भारी पड़ा। इंदौर के ब्लाक 9 के अध्यक्ष राहुलसिंह धाकरे को पद से हटा दिया गया है।
कार्रवाई के बाद ब्लाक अध्यक्ष व समर्थकों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पीड़ा को उजागर करने पर संगठन ने उन पर डंडा चलाया जबकि असल में अनुशासन तोड़ने वालों पर संगठन मुंह बंद कर बैठा है।
क्या है मामला
बीते दिनों फेसबुक पर रायशुमारी के अंदाज में किसी ने एक पोस्ट लिखकर पूछा था कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को उनके काम के लिए कितने नंबर देंगे। इस पर पोस्ट के कमेंट सेक्शन में राहुलसिंह धाकरे ने लिख दिया कि प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं से ही नहीं मिलते।
इसके बाद अब कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के हस्ताक्षर से जारी एक पत्र में धाकरे को पद से हटाने का आदेश दिया गया।
पार्टी के रवैये पर सवाल खड़े
संगठन के इस निर्णय के बाद ब्लाक अध्यक्ष व उनके समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए। धाकरे ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं की पीड़ा को संगठन तक पहुंचाने के लिए अभिव्यक्त किया था। इस पर मुझे पद से हटा दिया गया।
दिग्विजयसिंह को अपशब्द कहे थे
जबकि संगठन के इंदौर के बड़े पदाधिकारियों ने बीते महीनों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को अपशब्द कहे। एक पार्षद ने पार्टी को भाड़ में जाने की बयान मीडिया को दिया। इस पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुझे एक कमेंट लिखकर कार्यकर्ताओं के लिए सवाल पूछने पर हटा दिया गया।
प्रभारी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी
इस संबंध में कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। इसलिए कार्रवाई की गई। जबकि जिस समय उन्होंने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लिखी प्रभारी हरीश चौधरी इंदौर में ही थे।
Source link
#मधय #परदश #म #कगरस #परदश #परभर #पर #टपपण #करन #बलक #अधयकष #क #पड #भर #पद #स #हटय #गय



Post Comment