नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी की विजय, बरकतुल्लाह उपविजेता | United University Wins National Moot Court Competition In Career College Of Law Bhopal

नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी की विजय, बरकतुल्लाह उपविजेता | United University Wins National Moot Court Competition In Career College Of Law Bhopal

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज इंदौर को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के मानवादित्य सिंह कच्छवाहा तथा सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज की साक्षी कपूर को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले के निर्णायक जज श्री योगेंद्र त्यागी, रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण तथा जज श्री बलराम यादव, वाइस चेयरमैन एवं जुडिशल मेंबर मध्य प्रदेश मध्यस्थ अधिकरण के सदस्य के साथ ही आईपीआर विशेषज्ञ शुभम उपाध्याय (लॉ टेल्स) रहे। दो जज ऑनलाइन जुड़े। इस अवसर पर श्री यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत आवश्यक है तथा आने वाले समय में विधि के क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। श्री त्यागी ने कहा कि मूट न्यायालय प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है तथा सभी विधि महाविद्यालयों को ऐसे आयोजन निरंतर करना चाहिए।

#नशनल #मट #करट #परतयगत #म #यनइटड #यनवरसट #क #वजय #बरकतललह #उपवजत #United #University #Wins #National #Moot #Court #Competition #Career #College #Law #Bhopal

Previous post

Frontier Airlines plane fatally strikes person during takeoff at Denver airport

Next post

पुष्पा की तरह असली जंगल में शूट हुई ये फिल्म, ‘स्वयंभू’ के डायरेक्टर ने खोले राज

Swayambhu Shooting Location: स्वयंभू अपने टीजर रिलीज के बाद से ही तेजी से निखिल सिद्धार्थ की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है, खासकर कार्तिकेय 2 की सफलता के बाद।

भव्यता, बड़े स्तर और दमदार कहानी की झलक दिखाने वाले इस टीजर को इसकी सिनेमाई सोच के लिए खूब सराहा गया। फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच इसका पहला गाना रा रा धीवरा भी बड़ा हिट बन गया।

एक मेगा प्रोजेक्ट होने के कारण फिल्म की शूटिंग मुश्किल इलाकों और अनछुए जंगलों में असली लोकेशन्स पर की गई। इस बारे में बात करते हुए निर्देशक भरत कृष्णमाचारी ने कहा, “लाइव-एक्शन हिस्सों के लिए हमने मारेडुमिल्ली के जंगलों को चुना, जो राजामुंद्री के पास आंध्र प्रदेश में है।

यही वह इलाका है जहां पुष्पा के जंगल वाले सीक्वेंस शूट हुए थे। हालांकि हमने खास तौर पर ऐसी अनछुई जगहों को चुना, जहां पहले कभी शूटिंग नहीं हुई थी।”

उन्होंने आगे कहा, “इन जगहों तक पहुंचना अपने आप में एक एडवेंचर था। हमें पहाड़ों की चोटी तक पहुंचने के लिए करीब 2 से 2.5 घंटे तक जीप से सफर करना पड़ता था। एक ऐसे ही शेड्यूल के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और हमारी टीम का एक हिस्सा पहाड़ पर बिना जरूरी सामान के लगभग एक-दो दिन तक फंसा रहा।” उन्होंने कहा, “दिलचस्प बात यह है कि उस खूबसूरत और अनछुई लोकेशन पर शूटिंग की इजाजत पाने वाली शुरुआती टीमों में हमारी टीम भी शामिल थी।”

स्वयंभू का टीजर भारत के गौरवशाली स्वर्ण युग की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी दिखाता है, जो विरासत, साहस और सांस्कृतिक महत्व से भरपूर है। कहानी के केंद्र में सेंगोल का शक्तिशाली प्रतीक नजर आता है, जो विरासत और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है। निखिल सिद्धार्थ इसमें बेहद दमदार और प्रभावशाली अंदाज में नजर आते हैं, जबकि टीजर शानदार विजुअल्स, गहरे ड्रामा और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है।

स्वयंभू में इंडस्ट्री के कई बड़े टेक्नीशियंस और क्रिएटिव टैलेंट साथ आए हैं। इसका निर्देशन भरत कृष्णमाचारी ने किया है। फिल्म में संगीत रवि बसरूर का है, जो केजीएफ और सलार के लिए मशहूर हैं। शानदार विजुअल्स के लिए कैमरा संभाला है केके सेंथिल कुमार ने, जिन्होंने बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं एडिटिंग तम्मिराजू ने की है, जो बाहुबली से जुड़े रहे हैं। 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ यह प्रोजेक्ट हाल के समय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

स्वयंभू को भुवन और श्रीकर ने पिक्सल स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और शाश्वत गौरव को समर्पित एक भव्य प्रस्तुति के रूप में बनाई गई यह फिल्म समर 2026 में दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।

Post Comment