मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की नई पहल ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ को लेकर इंक्वायरी आना शुरू हो गई है। पांच मई को पॉलिसी लॉन् …और पढ़ें
HighLights
- अब मात्र ₹5000 में बुक करें पूरा मेट्रो कोच
- प्री-वेडिंग शूट से लेकर इवेंट्स के लिए बुकिंग
- शूट को लेकर युवाओं में क्रेज देखा जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की नई पहल ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ को लेकर इंक्वायरी आना शुरू हो गई है। पांच मई को पॉलिसी लॉन्च होने के मात्र 48 घंटों के भीतर ही मेट्रो प्रबंधन के पास प्रदेश भर से कॉल्स और ई-मेल आने शुरू हो गए हैं।
लोग न केवल भोपाल बल्कि इंदौर और अन्य शहरों से भी मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में अपने खास पलों को यादगार बनाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। मेट्रो प्रबंधन के अधिकारी बताते हैं कि मेट्रो के पास आने वाली इंक्वायरी का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग फोन पर और एक व्यक्ति ई-मेल के जरिए संपर्क कर चुका है।
शूटिंग से लेकर मदर्स-डे सेलिब्रेशन तक की मांग
साकेत नगर के एक लेखक ने शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के लिए दिलचस्पी दिखाई है, वहीं इंदौर से एक व्यक्ति ने भोपाल मेट्रो में मदर्स-डे पर विशेष इवेंट आयोजित करने की जानकारी मांगी है। इसके अलावा किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट को लेकर भी युवाओं में काफी क्रेज देखा जा रहा है।
किफायती दरों पर बुक होंगे कोच
स्थिर कोच (बिना सजावट) – पांच हजार रुपये प्रति घंटा।
चलती मेट्रो में कोच (बिना सजावट) – सात हजार रुपये प्रति घंटा।
एक इवेंट में अधिकतम 50 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी। इससे अधिक संख्या होने पर मेट्रो के सामान्य किराया नियम लागू होंगे। प्रत्येक कोच के लिए 20 हजार रुपये की रिफंडेबल सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जो कार्यक्रम के बाद वापस दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक व्यक्ति, प्रोडक्शन हाउस या संस्थाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ध्यान रहे कि किसी भी आयोजन के लिए कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। आवेदक सुभाष नगर डिपो स्थित प्रशासनिक भवन में जीएम-डीजीएम ऑपरेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
नियमों का पालन है जरूरी
मेट्रो परिसर में सुरक्षा सर्वोपरि है। कार्यक्रम के दौरान शराब, धूम्रपान और ज्वलनशील सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी मेहमानों की सुरक्षा जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
#Bhopal #Metro #अब #मतर #म #बक #कर #पर #मटर #कच #परवडग #शट #स #लकर #इवटस #क #लए #ऐस #कर #बकग



Post Comment