जबलपुर क्रूज हादसा… अब तक 67 बयान दर्ज, सुरक्षा में भारी चूक और लापरवाही की बात आई सामने

जबलपुर क्रूज हादसा… अब तक 67 बयान दर्ज, सुरक्षा में भारी चूक और लापरवाही की बात आई सामने

बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए हृदय विदारक क्रूज हादसे की जांच जारी है। शनिवार को तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच टीम ने क्रूज हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 10:20:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 07:22:01 AM (IST)

जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 67 बयान दर्ज।

HighLights

1. जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 67 बयान दर्ज
2. सुरक्षा में चूक और लापरवाही की बात आई सामने
3. पुलिस कर रही है जांच रिपोर्ट का इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए हृदय विदारक क्रूज हादसे की जांच जारी है। शनिवार को तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच टीम ने क्रूज हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बयान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

पूछताछ में सुरक्षा में कमी और बचाव कार्य में देरी सामने आई। पूछताछ के दौरान जांच टीम में शामिल अधिकारी तो खुलकर कुछ नहीं कह रहे, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों से अब तक जो बयान लिए गए, उससे स्पष्ट हो गया है कि 13 पर्यटकों की मौत का मुख्य कारण सुरक्षा व्यवस्था में चूक और जिम्मेदारों की लापरवाही रही है।

67 लोगों के बयान, फिर भी नतीजे से दूर टीम

उक्त हादसे में अब तक 67 लोगों के बयान हो चुके हैं। जिसमें हादसे में मृत पर्यटकों के स्वजन, क्रूज में सवार पर्यटक, मैकल रिसॉर्ट के अधिकारी, कर्मचारी सहित बचाव दल में शामिल जल मिशन के कार्य में लगे मजदूर भी शामिल हैं। फिर भी जांच कर रही टीम अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुँच सकी है। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम अभिषेक सिंह और तहसीलदार पूर्णिमा सहित जांच टीम में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है।

बयान और वीडियोग्राफी सहित पूरी जानकारी हर दिन उच्चाधिकारियों को सौंपी जा रही है। इसके आधार पर आगामी जांच की रणनीति बनाई जा रही है। मसलन, अब तक लिए गए बयान में यदि कोई बिंदु छूट रहा है और उसका भी कोई प्रत्यक्षदर्शी है, तो जांच उसी विभाग, कर्मचारी व पर्यटकों पर केंद्रित की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच रिपोर्ट का इंतजार

इधर, मामले में पुलिस की जांच सुस्त पड़ी है। जिला अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। परंतु पुलिस का तर्क है कि विभाग से प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करती है। क्रूज मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति जांच कर रही है। पुलिस उसी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हाई कोर्ट में दो याचिकाएं दायर

हादसे को लेकर मप्र हाई कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। जबलपुर की सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी ने याचिका में राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मामले में दोषी बताते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) का गठन करने की मांग की है। भोपाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार राठी ने भी हादसे को लेकर जनहित याचिका दायर की है। याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई संभव है।

#जबलपर #करज #हदस.. #अब #तक #बयन #दरज #सरकष #म #भर #चक #और #लपरवह #क #बत #आई #समन

Previous post

रविवार भस्म आरती दर्शन: रजत मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्प अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

Next post

केरल में CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, बेनतीजा रही कांग्रेस की बैठक, किसके सिर सजेगा ताज?

Kerala Politics News : केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 3 घंटे चली बैठक में कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। सभी विधायकों ने 'वन-लाइन रेजोल्यूशन' पास कर अंतिम फैसला खरगे और राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। अब कांग्रेस का हाईकमान इस मुद्दे को सुलझाएगा। आलाकमान बहुत जल्दी अपना फैसला देने वाला है, जिसका सभी को इंतजार है। केरल के नए मुख्यमंत्री के संबंध में दीपा दासमुंशी ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पार्टी आलाकमान को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

अब इस मुद्दे को सुलझाएगा कांग्रेस का हाईकमान

केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 3 घंटे चली बैठक में कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। सभी विधायकों ने 'वन-लाइन रेजोल्यूशन' पास कर अंतिम फैसला खरगे और राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। अब कांग्रेस का हाईकमान इस मुद्दे को सुलझाएगा। आलाकमान बहुत जल्दी अपना फैसला देने वाला है, जिसका सभी को इंतजार है। केरल के नए मुख्यमंत्री के संबंध में दीपा दासमुंशी ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पार्टी आलाकमान को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

ALSO READ: केरल में UDF की ऐतिहासिक जीत, LDF का सफाया; BJP ने भी बढ़ाया जनाधार

पूरा केरल बेसब्री से कर रहा इंतजार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अंतिम फैसला लेंगे। नई दिल्ली में शनिवार को हुई कांग्रेस की मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो सका है। इस लंबी बैठक के बाद भी सस्पेंस पूरी तरह से बरकरार है और पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। पूरा केरल अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि राज्य की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी और यह ताज किसके सिर सजेगा।

ALSO READ: INDIA गठबंधन पर संकट, कांग्रेस ने DMK का छोड़ा साथ, विजय की TVK को समर्थन

23 मई तक का है समय…

दीपा दासमुंशी का कहना है कि पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है और नाम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उनके पास 23 मई तक का समय है, इसलिए उससे पहले कभी भी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। इस बीच केरल में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पार्टी के अंदर ही घमासान तेज हो गया है और कुछ जगहों पर समर्थकों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

ALSO READ: राहुल गांधी का बड़ा हमला: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर', हरियाणा सरकार को बताया 'घुसपैठिया'

बैठक में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता हुए शामिल

दीपा दासमुंशी ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए साफ और कड़ा संदेश दिया है कि ऐसी अनुशासनहीनता कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा बिलकुल नहीं है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केरल कांग्रेस के कई कद्दावर नेता शामिल हुए, जिनमें वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नितला प्रमुख हैं। केरल में सतीशन, चेन्निथला और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

Post Comment