ग्वालियर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर में एक टाउनशिप के समिति अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार रुकवाकर हमला किया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना ग्वालियर की पॉश टाउनशिप सनवैली से संबंधित है। सोमवार को टाउनशिप के रहवासियों और सोसायटी पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि युवक आए दिन रहवासियों से गाली-गलौज करता है, जान से मारने की धमकी देता है और हथियार दिखाकर डराने की कोशिश करता है।
सोसायटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि टाउनशिप में रहने वाला गौरव सिंह सिकरवार खुद को सेंट्रल बैंक का मैनेजर बताता है। बंसल के अनुसार, 7 मई को जब वह अपने घर सामान लेकर जा रहे थे, तभी गौरव सिंह सिकरवार ने फिल्मी स्टाइल में उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। उसने बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया, कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया और मारपीट की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
रहवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले सोसायटी के संचालक माखीजा के बेटे के साथ भी मारपीट की गई थी। इसके अतिरिक्त, आरोप है कि आरोपी ने टाउनशिप के बैडमिंटन कोर्ट में हवाई फायरिंग की थी, जिससे वहां खेल रहे बच्चे और परिवार दहशत में आ गए थे।
सोसायटी के लोगों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने, उसकी बंदूक जब्त करने और हथियार लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#गवलयर #म #समत #अधयकष #पर #हमल #कर #रककर #मरपट #CCTV #म #कद #हई #वरदत #Gwalior #News



Post Comment