×
सिंगरौली एसपी ऑफिस के सामने महिलाओं में मारपीट:  सड़क पर बाल पकड़कर आपस में भिड़ीं, जमकर हंगामा किया; पुलिस ने शांत कराया – Singrauli News

सिंगरौली एसपी ऑफिस के सामने महिलाओं में मारपीट: सड़क पर बाल पकड़कर आपस में भिड़ीं, जमकर हंगामा किया; पुलिस ने शांत कराया – Singrauli News

सिंगरौली शहर में सोमवार शाम करीब 4 बजे एसपी कार्यालय के सामने तीन महिलाओं के बीच बीच सड़क पर मारपीट हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस मुख्य सड़क पर महिलाएं करीब पांच मिनट तक एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट और गाली-गलौज करती रहीं। हंगामा बढ़ता देख एसपी कार्यालय से एसडीओपी और अन्य पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। महिला थाने से शुरू हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं घटना से ठीक पहले पास ही स्थित महिला थाने गई थीं। थाने से बाहर निकलने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर मारपीट में बदल गई। विवाद के कारण सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद कर रही तीनों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के बीच हुए इस हिंसक टकराव की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पहचान करने का प्रयास कर रही पुलिस कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट में शामिल महिलाओं की पहचान करने और विवाद के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है।

Source link
#सगरल #एसप #ऑफस #क #समन #महलओ #म #मरपट #सडक #पर #बल #पकडकर #आपस #म #भड #जमकर #हगम #कय #पलस #न #शत #करय #Singrauli #News

Post Comment