×
मसालों से लेकर स्ट्रीट फूड तक मिलावट का जाल, शरीर को धीरे-धीरे पहुंचा रहा नुकसान

मसालों से लेकर स्ट्रीट फूड तक मिलावट का जाल, शरीर को धीरे-धीरे पहुंचा रहा नुकसान

इंदौर में शादी की रस्म के दौरान मिलावटी हल्दी लगाने से चार दूल्हा-दुल्हन बीमार पड़ गए। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 07:32:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 07:40:44 AM (IST)

मसालों में मिलाया जा रहा रंग और केमिकल हमारी सेहत पर डाल रहा असर। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हल्दी में मेटानिल येलो और आर्टिफिशियल रंग
  2. लिवर-किडनी पर असर, कैंसर तक का खतरा
  3. मसाले पानी में रंग छोड़े तो उनमें मिलावट है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शादी की रस्म के दौरान मिलावटी हल्दी लगाने के बाद चार दूल्हा-दुल्हन बीमार पड़ गए। किसी के शरीर पर लाल चकत्ते उभरे तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हुई। यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस खतरनाक मिलावटखोरी की चेतावनी है, जो रोज हमारी थाली तक पहुंच रही है।

हल्दी, मिर्च, धनिया, दूध, घी, मिठाई और स्ट्रीट फूड में मिलाए जा रहे रंग, केमिकल और घटिया पदार्थ अब शरीर में ‘स्लो प्वाइजन’ की तरह असर कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये मिलावटी खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे लिवर, किडनी, हार्मोन और दिमाग तक को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मसालों में ऐसे की जाती है मिलावट

  • हल्दी में मेटानिल येलो और आर्टिफिशियल पीला रंग
  • मिर्च पाउडर में सिंथेटिक डाई और ईंट या बुरादा पाउडर
  • धनिया पाउडर में सूखी घास और भूसी
  • काली मिर्च में पपीते के बीज
  • जीरा और गरम मसालों में सस्ते व खराब दाने मिलाए जाते हैं
  • घी और तेल में सस्ते रसायन व वनस्पति फैट

शरीर को ऐसे पहुंच रहा नुकसान

  • लिवर और किडनी : हानिकारक कैमिकल शरीर में जमा होकर अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं।
  • एलर्जी और सांस की बीमारी : त्वचा पर चकत्ते, सूजन, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन बढ़ रही है।
  • कैंसर का खतरा : प्रतिबंधित रंग और सिंथेटिक केमिकल लंबे समय में कैंसर का कारण बन सकते हैं।
  • हार्मोनल गड़बड़ी : बच्चों और महिलाओं में हार्मोन असंतुलन और विकास संबंधी समस्याओं का खतरा।

सबसे ज्यादा मिलावट किन चीजों में

  • हल्दी और मिर्च पाउडर
  • दूध, घी और मावा
  • मिठाई और स्ट्रीट फूड
  • धनिया, जीरा और गरम मसाले
  • खुली चटनी और सास

घर पर ऐसे करें पहचान

  • पानी में डालते ही तेज रंग छोड़ना मिलावट का संकेत
  • बहुत ज्यादा चमकीले मसाले संदिग्ध हो सकते हैं
  • खुले और बिना ब्रांड वाले उत्पाद खरीदने से बचें
  • पैक्ड और प्रमाणित उत्पादों को प्राथमिकता दें
  • मसाले हाथ पर रगड़ने पर कृत्रिम रंग छोड़ें तो सावधान हो जाएं

यह भी पढ़ें : जिस मिलावटी हल्दी से बीमार हुए दूल्हा-दुल्हन, उसकी होगी जांच, कारखानों में चल रहा मिलावट का बड़ा कारोबार

क्यों बढ़ रहा खतरा

  • शादी और त्योहारों में मांग बढ़ते ही नकली माल बाजार में पहुंचता है
  • हाट बाजारों में खुले मसालों की निगरानी बेहद कमजोर
  • छोटे कारखानों में बिना मानक के तैयार हो रहे मसाले
  • सस्ती कीमत के लालच में लोग गुणवत्ता नजरअंदाज कर रहे हैं।

#मसल #स #लकर #सटरट #फड #तक #मलवट #क #जल #शरर #क #धरधर #पहच #रह #नकसन

Post Comment