×
इंदौर-दौंड-इंदौर 17 जुलाई तक और अगस्त क्रांति ट्रेन आज कैंसिल, इधर उधना-मधुबनी और उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

इंदौर-दौंड-इंदौर 17 जुलाई तक और अगस्त क्रांति ट्रेन आज कैंसिल, इधर उधना-मधुबनी और उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Cancelled Train List: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 08:25:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:35:10 AM (IST)

महाराष्ट्र में बारिश की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। – फाइल फोटो

HighLights

  1. दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जुलाई से 17 जुलाई तक नहीं चलेगी
  2. रैक उपलब्ध नहीं होने की वजह से अगस्त क्रांति को आज कैंसिल किया गया
  3. महाराष्ट्र में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से प्रभावित हुआ रेल यातायात

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बरसात और पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड (Maharashtra Rain Train Cancelled) के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 10 जुलाई से 17 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त अवधि में दोनों दिशाओं से चलने वाली ट्रेनें संचालित नहीं होंगी। रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी जांचने की अपील की है।

अगस्त क्रांति राजधानी आज निरस्त

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रैक की अनुपलब्धता के कारण 10 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

उधना-मधुबनी और उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित उधना-मधुबनी तथा उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09045-46 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल 27 जुलाई तक संचालित होगी। इसी तरह 09047-48 उधना-झंझारपुर-उधना स्पेशल 27 जुलाई तक चलेगी। यात्रियों से ट्रेन संचालन और कोच संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद एप अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की अपील की गई है।

Source link
#इदरदडइदर #जलई #तक #और #अगसत #करत #टरन #आज #कसल #इधर #उधनमधबन #और #उधनझझरपर #सपशल #टरन #क #फर #बढ

Post Comment