दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की जनसुनवाई में मंगलवार को आवेदकों की भीड़ पहुंची। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में शिकायतों की सुनवाई की और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होने से जनसुनवाई के प्रति आम जनता का भरोसा बढ़ा है। बिजली कंपनी की मनमानी पर लगाई फटकार जनसुनवाई में पहुंची शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने बिजली विभाग के मनमाने बिल देने और बिजली के तार जब्त करने की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल जब्त तार वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना विधिवत मीटर लगाए मनमाने बिल न दिए जाएं और भविष्य में ऐसी कार्रवाई न की जाए। 9 माह से रुके वेतन के लिए कमिश्नर से की बात जनजातीय विभाग के कर्मचारियों ने पिछले 9 माह से वेतन न मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जनजातीय विभाग के कमिश्नर तरुण राठी को भोपाल फोन लगाया। कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि एक से दो दिन के भीतर सभी लंबित कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। अधिकारियों को सामने बैठाकर चर्चा की कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जनसुनवाई में आवेदकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग प्रमुख जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ताकि जनता को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को भविष्य में शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी गई है।
Source link
#दमह #कलकटर #क #जनसनवई #म #लग #आवदक #क #भड #बजल #कपन #क #मनमन #पर #लगई #फटकर #अधकरय #क #समन #बठकर #चरच #क #Damoh #News



Post Comment