कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले में कई गलतियां कीं, लेकिन इस दौरान छोड़े गए दो कैच सबसे ज्यादा भारी पड़े और उन्हीं बल्लेबाजों ने टीम से मैच भी छीन लिया। आपको बता दें कि आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए और दोनों के बीच हुई साझेदारी ने केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विराट कोहली इस मुकाबले में 60 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 39 रन बनाए।
#वरट #कहल #बहत #खतरनक #ह #अजकय #रहण #न #बतई #कन #द #खलडय #क #वजह #स #हर #ककआर



Post Comment