नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर में गहराते जल संकट के बीच शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस ने निगम मुख्यालय के साथ शहर के सभी 22 जोन कार्यालयों पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।निगम मुख्यालय पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे भारी भीड़ के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।
जय नगर जोन पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े विरोध करते दिखे। जोन के बाहर कांग्रेसियों ने खाली मटके फोड़े। इसी बीच हरसिद्धी जोन पर महिला कार्यकर्ताओं ने जोनल अधिकारी की दीया जलाकर आरती भी उतार दी।
शहर के तमाम हिस्सों में पेयजल संकट छाया हुआ है। दरअसल ज्यादातर क्षेत्रों में नर्मदा जल प्रदाय करने वाली टंकियां क्षमता से कम या आधी ही भर रही है। भूजल स्तर गिरने के बाद बोरवेल भी नहीं चल रहे हैं। निगम दावा कर रहा है कि इस वर्ष सबसे ज्यादा टैंकर संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि असल में ज्यादातर क्षेत्रों में लोगों को इस्तेमाल और उपयोग का पानी निजी टैंकरों से खरीदकर पीना पड़ रहा है।
हर जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए
कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि नगर निगम के पास शहरवासियों की जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध कराने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कई क्षेत्रों में लोग कई दिनों से पानी की कमी से परेशान हैं, जबकि नगर निगम केवल टैंकर की कागजी व्यवस्था के भरोसे दिल बहला रहा है। हर जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में क्षेत्रवार पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और स्थानीय रहवासियों ने भी पानी की किल्लत को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
अपर आयुक्त ने कहा कि सभी पार्षदों को पानी के टैंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं
नगर निगम मुख्यालय पर भी कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पानी व्यवस्था के प्रभारी अपर आयुक्त आशीष पाठक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोनों के बीच पानी की व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हो गई। अपर आयुक्त आशीष पाठक ने कहा कि सभी पार्षदों को पानी के टैंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं और अब पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित पार्षदों की है।
केवल टैंकर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा
इस पर चिंटू चौकसे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि केवल टैंकर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि टैंकर भरने की समुचित व्यवस्था भी नगर निगम को करनी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में नगर निगम पानी की मोटरों के रखरखाव और सुधार की उचित व्यवस्था तक नहीं कर पाया। शहर में सैकड़ों बोरिंग मोटर खराब पड़ी हैं, जिसके कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद है। यदि इन मोटरों को समय पर सुधारा जाए तो बड़ी संख्या में इलाकों की पानी समस्या दूर हो सकती है।
प्रदर्शन के दौरान शहर के किला मैदान, राजमोहल्ला, संगम नगर, विजय नगर, सुखलिया, साकेत नगर, हरसिद्धि, एरोड्रम, नरवल, बॉम्बे हॉस्पिटल सहित सभी 22 जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
इंदौर में जल संकट का हाहाकार… निजी टैंकरों ने ढाई गुना बढ़ाए दाम, पानी की मांग को लेकर कांग्रेस का ‘मटका फोड़’ आंदोलन
#इदर #म #जलसकट #क #खलफ #कगरस #न #कय #वरध #नगम #मखयलयजन #करयलय #पर #फड #मटक



Post Comment