कलेक्टर-एसपी की रात्रि चौपाल में महिलाएं बोलीं:  साहब… इधर ऑनलाइन पेमेंट डालों, उधर घर बैठे आ जाती है शराब, गली-गली बिक रही अवैध शराब – narmadapuram (hoshangabad) News

कलेक्टर-एसपी की रात्रि चौपाल में महिलाएं बोलीं: साहब… इधर ऑनलाइन पेमेंट डालों, उधर घर बैठे आ जाती है शराब, गली-गली बिक रही अवैध शराब – narmadapuram (hoshangabad) News

साहब…अवैध शराब की यह स्थिति है कि एक तरफ कॉल कर ऑनलाइन पेमेंट किया, उधर घर बैठे आ जाती है शराब। कहीं जाने की जरूरत नहीं होती। मालाखेड़ी में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में शराब बिक रही है। इतना सुनते ही कलेक्टर ने तुरंत दुकान का नाम नोट किया और चौपाल से ही टीआई को उक्त दुकान पर कार्रवाई में लिए भेज दिया। खोजते हुए थाना प्रभारी सौरभ पांडे और उनके साथी मौके पर पहुंचे। लेकिन उक्त ओम किराना पर जांच की। लेकिन अवैध शराब का एक ग्लास, पाव तक नहीं मिला। मौका था नर्मदापुरम में शनिवार रात को चक्कर रोड चौराहे पर आयोजित प्रशासन आपके द्वार चौपाल का। चौपाल में वार्ड नम्बर 11,12,13,14 के वार्ड वासियों को बुलाया गया। जिसमें गिनती के लोग ही परेशानी लेकर पहुंचे। चौपाल एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने महिलाओं से अवैध शराब से होने वाली परेशानियों को पूछा। महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब गली-गली में बिक रही है। वार्ड 11 निवासी तिजिया बाई ने बताया कि घर के पास किनारा दुकान पर भी शराब बिकती है। वार्ड की किरन वर्मा ने बताया कि फोन लगाने पर लड़के घरों के आसपास ही शराब देने आ जाते है l महिलाओं की बात सुनकर कलेक्टर ने स्टाफ को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि महिलाएं अवैध शराब की बिक्री की बात कह रहीं थीं, थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा। लेकिन टीम को उक्त दुकान पर सर्चिंग में कुछ बरामद नहीं हुआ। शराब का अवैध बिकने की शिकायत के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी नदारत रहें। चौपाल में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखने की बात कही। चौपाल में योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही सकोरे भी वितरित किए गए। साथ ही लोगों को नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान आपूर्ति अधिकारी नीता कोरी, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व, नगर पालिका, सीएमएचओ, बिजली कंपनी समेत 10 विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ, पेयजल व स्वच्छता प्रभारी के नम्बर करें सार्वजनिक कलेक्टर मिश्रा ने लोगों से पेयजल, स्वच्छता की जानकारी पूछी, वार्ड 11 निवासी ऊषा बाबरिया ने कहा साहब नलों से कभी कभी गंदा, मेटमेला पानी आता है। जो पीने योग्य भी नहीं रहता है। शिकायत करने पर हर बार कह देते हैं कि पाइप लाइन टूटी है। कलेक्टर मिश्रा ने सीएमओ से कहा कि सीएमओ, पेयजल प्रभारी व स्वच्छता प्रभारी के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें। साथ ही सभी वार्ड के लोगों को ये नंबर उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों को बता सकें। शहरी की चौपाल, ग्रामीण, किसानी की दी जानकारी रात्रि चौपाल के दौरान बिजली कंपनी के डीई राजू भाभोरे विभाग की योजनाएं ही नहीं बता पाए। रात्रि चौपाल शहरी क्षेत्र में हो रही थी और डीई ग्रामीण क्षेत्र और किसानों के लिए विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। इस पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि यहां किसान कितने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसी प्रजा हो, राजा को वैसी बात करना चाहिए। उन्होंने कहा की शहरी योजनाओं के संबंधित जानकारी बताओ। फिर कलेक्टर ने ही बिजली कंपनी के संपर्क अभियान के बारे में जानकारी दी।
घर सुना होने पर पुलिस करेगी की सुरक्षा एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने लोगों को सजग प्रहरी नवाचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप कहीं जाते हो, आपके घर में ताला लगा रहता है तो सजग प्रहरी के माध्यम से घर पर उतने दिनों के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा सकते है। जिसमें पुलिस उस कैमरे की मॉनिटरिंग करती है और जवान भी एक, दो बार घर की तरफ राउंड लगाते है। इसका लाभ लेने के लिए आप 7701052434 पर कॉल कर सकते है। उन्होंने कहा फ्रॉड करने वाले मोबाइल पर प्रधानमंत्री बीमा योजना, आरटीओ चालान, बिजली बिल आदि नाम से एपीके फाइल, लिंक भेजते है। उसे इग्नोर करें और डाउनलोड न करें। साथ ही उन्होंने कहा आपके पास दो बैंक अकाउंट है तो सैलरी अकाउंट से दूसरे अकाउंट में कुछ रुपए ट्रांसफर कर दें और दूसरे वाले अकाउंट से यूपीआई यूज करें। दोनों अकाउंट से यूपीआई न चलाएं।
पट्टे और सफाई की समस्या लेकर पहुंचे लोग रात्रि चौपाल के दौरान साफ-सफाई, पट्टे सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोग कलेक्टर-एसपी के पास पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उस पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान लोगों ने शिकायतों के आवेदन भी लिए।

Source link
#कलकटरएसप #क #रतर #चपल #म #महलए #बल #सहब #इधर #ऑनलइन #पमट #डल #उधर #घर #बठ #आ #जत #ह #शरब #गलगल #बक #रह #अवध #शरब #narmadapuram #hoshangabad #News

Previous post

Indy 500 qualifying 2026: Weather forces scheduling change

Due to persistent rain in the area on Saturday, qualifying for the 110th Indianapolis 500 has been moved to Sunday, making the event a single-day affair.

Under the scheduling change, all all qualifiers will line up starting at 12:00 p.m. Eastern Time on Sunday, based on Friday’s qualifying draw and have one attempt to post a traditional four-lap qualifying speed. The fastest 12 qualifiers will move on, while the other 21 drivers will slot into spots 33-13 in the field for the 110th Indianapolis 500.

The top 12 will head directly to a knockout round, scheduled for approximately 4:30 p.m. Eastern Time. As with previous years, the order of the Top 12 begins in reverse of qualifying speeds from the cars’ initial qualifying attempts, leading off with the 12th-fastest car all the way through the fastest car from the initial qualifying attempt. Each car will have one attempt in this knockout stage. Those finishing seventh through 12th will fill out starting positions seven through 12 according to their time and speed.

The fastest six will advance to the next round of Indianapolis 500 qualifying — the Firestone Fast Six — determine positions one through six.

Here is the qualifying order as set during Friday’s draw:

#Indy #qualifying #Weather #forces #scheduling #change

Next post

Bollywood: जयपुर आए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मोनाली ठाकुर भी एयरपोर्ट पर आईं नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज गुलाबी नगर जयपुर आए हैं। खबरों के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ;मैं एक्टर नहीं हूंकी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जयपुर आए हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर इस अभिनेता को देखते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयपुर एयरपोर्ट से बाहर आते समय वह ब्लैक मास्क में नजर आए।

हालांकि प्रशंसकों की रिक्वेस्ट पर उन्होंने मास्क हटाया और फोटो भी क्लिक करवाई। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं जयपुर आकर बहुत खुश हूं। मैं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उत्साहित हूं। दूसरी ओर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर को भी आज जयपुर में देखा गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट मोनाली का फैंस ने स्वागत किया। मशहूर सिंगर मोनाली ने 'मोह मोह के धागे', 'सवार लूं', 'जरा-जरा टच मी' और 'लव मी थोड़ा और' जैसे कई लोकप्रिय गीतों से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भी सफल सिंगरों में होने लगी है।

PC:bhaskar,thestatesman
Bollywood,Actor Nawazuddin Siddiqui , Jaipur

Post Comment