×
Medhavi Chhatra Samman: सीएम धामी ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

Medhavi Chhatra Samman: सीएम धामी ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

अमर उजाला की ओर से आज उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के हाथों मेधावियों को सम्मान दिया गया।

10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान में आने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने नेशनल ओलंपियाड से संबंधित उत्तराखंड के आठ सफल छात्रों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

उत्तराखंड: अरिना रघुवंशी से सीएम धामी ने की बात, CBSE 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान लाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Source link
#Medhavi #Chhatra #Samman #सएम #धम #न #कय #मधवय #क #सममनत #कह #सफलत #क #कई #शरटकट #नह

Post Comment