×
कुबेरेश्वरधाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:  5 क्विंटल बलूसाई, 10 क्विंटल नमकीन और भोजन प्रसादी वितरित – Sehore News

कुबेरेश्वरधाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: 5 क्विंटल बलूसाई, 10 क्विंटल नमकीन और भोजन प्रसादी वितरित – Sehore News


सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम में अधिक मास के पहले दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में विठलेश सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कीं। पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य स्वयंसेवकों ने 5 क्विंटल से अधिक बलूसाई मिठाई, 10 क्विंटल से अधिक नमकीन और भोजन प्रसादी का वितरण किया। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडाई भी पिलाई गई। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि सोमवार को धाम परिसर स्थित मुरली मनोहर मंदिर में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुबह भगवान को 6 क्विंटल से अधिक मावे की बर्फी का भोग लगाया जाएगा। देखिए श्रृंगार की तीन तस्वीरें… देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अधिक मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त भगवान शिव और भगवान विष्णु की एक साथ आराधना करते नजर आए। धाम में शाम के समय बाबा की विशेष आरती भी नियमित रूप से की जा रही है। अधिक मास को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इन दिनों में तीर्थ स्नान, दर्शन-पूजन, सत्संग, मंत्र जाप और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। यह मास भगवान शिव और विष्णु दोनों की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। सुबह से लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़ धाम में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की भव्य शीला पर पूजा-अर्चना करते रहे। मुरली मनोहर मंदिर परिसर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान राम-सीता और भगवान कृष्ण-राधा की नियमित पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए।

#कबरशवरधम #म #हजर #शरदधलओ #न #कए #दरशन #कवटल #बलसई #कवटल #नमकन #और #भजन #परसद #वतरत #Sehore #News

Post Comment