इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश विमल श्रीवास को गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें
HighLights
- सिकलीगरों से हथियार खरीदकर कमीशन पर ड्रग तस्करों को बेचता था आरोपी विमल श्रीवास
- लॉरेंस गैंग के बदमाश कुलदीप और सचिन को हथियार बरामदगी के लिए नागदा ले गई पुलिस
- सीमा नाथ का भाई कुख्यात चेतन नाथ फरार, 37 हजार में पिस्टल बेचने का है आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाली गैंग को हथियारों की सप्लाई करने वाले गुंडे को गिरफ्तार किया। आरोपी से क्राइम ब्रांच ने दो देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में उसने सिकलीगरों से हथियार खरीदना और कमिशन पर सप्लाई करना स्वीकारा है।
आरोपी गुजरात पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर सोहराबुद्दीन व तुलसी प्रजापति गैंग का गुर्गा है। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस ने तीन दिन पूर्व आरोपी साहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी भागीरथपुरा और सौरभ उर्फ इशु ओराड़े निवासी महालक्ष्मी नगर और गौरव पाटिल निवासी कृष्णबाग कॉलोनी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।
साहिल से पता चला उसका संपर्क विमल श्रीवास निवासी परदेशीपुरा से है। विमल से वह हथियारों के संबंध में चर्चा कर रहा था। पुलिस ने शनिवार रात विमल के घर दबिश दी और दो देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज हैं। राजस्थान में भी उसे ड्रग केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।
लॉरेंस गैंग के बदमाश को नागदा ले गई पुलिस
बिल्डर विवेक दम्मानी और कुंवरसिंह भूरिया, चेतन पंवार को धमकाकर रुपये मांगने वाले बदमाशों से पूछताछ जारी है। आरोपी कुलदीप चौहान और सचिन शर्मा उर्फ वेदप्रकाश को पुलिस रविवार को महिदपुर और नागदा ले गई है। पुलिस को शक है आरोपितों ने हथियारों की व्यवस्था कर ली थी।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपियों के फोन में चैटिंग और वर्चुअल नंबरों की एप मिली है। पुलिस घरों की तलाशी लेने के लिए रवाना की गई है। एक अन्य टीम को देवास के सिया गांव में रहने वाले राहुल बाबा की तलाश में भेजा है। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम हो चुका है।
कुख्यात चेतन नाथ की तलाश में दबिश
ड्रग्स माफिया सीमा नाथ के भाई कुख्यात बदमाश चेतन नाथ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी का हथियार सप्लाई में नाम सामने आया है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व अभिषेक शर्मा को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। उसने नाथ मोहल्ला अहिरखेड़ी (द्वारकापुरी) के बदमाश चेतन नाथ का नाम बताया है। चेतन जमानत पर छूटा है। उसने अभिषेक को 37 हजार में पिस्टल बेची है।
Source link
#इदर #म #सहरबददन #गग #क #गरग #डरग #तसकर #क #पसटल #सपलई #करन #म #गरफतर



Post Comment