इंदौर में ब्रिक्स मीटिंग शुरू: ब्राज़ील चीन इथोपिया इंडोनेशिया ईरान,रूस और तो और साउथ अफ़्रीका के प्रतिनिधि हुए शामिल

इंदौर में ब्रिक्स मीटिंग शुरू: ब्राज़ील चीन इथोपिया इंडोनेशिया ईरान,रूस और तो और साउथ अफ़्रीका के प्रतिनिधि हुए शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में ब्रिक्स देशों के युवाओं और उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। मैरियट होटल में हो रही ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक में भारत सहित ब्रिक्स समूह के सदस्य और सहयोगी देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। बैठक का शुभारंभ 20 मई को हुआ और 21 मई को भी बैठक होगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप, तकनीक आधारित उद्यम, सामाजिक नवाचार और हरित व्यवसाय माडल पर चर्चा करना है। ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक की शुरुआत 20 मई को प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद युवा मामलों के विभाग की सचिव डा पल्लवी जैन गोविल ने स्वागत संबोधन दिया।

मध्यप्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण थीम पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य युवा-नेतृत्व वाले उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और सदस्य देशों के बीच नवाचार, सहयोग व सतत विकास को बढ़ावा देना है।

बैठक में मंत्री विश्वास सारंग और केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल हुईं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

21 मई को सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और एक बजे संपन्न होगा। इसके बाद सदस्य देशों को क्रिस्टल आइटी पार्क और पिथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। बैठक में डिजिटल नवाचार, समावेशिता और सततता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके तहत संरचित संवाद, इंटरैक्टिव सत्र और सहयोगात्मक आदान-प्रदान के जरिए सदस्य देशों के युवा उद्यमियों को अनुभव साझा करने, साझेदारी की संभावनाएं तलाशने और आपसी सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह पहल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान युवा सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

पहले दिन सबसे अहम चर्चा स्थानीय, नवाचार से वैश्विक प्रभाव विषय पर हुई। इसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई सहित सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में युवाओं के स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार के अनुभव साझा किया। इसके बाद पैनल चर्चा के दो बड़े आयोजन हुए। पहले सत्र में डिजिटल नवाचार और टेक्नोलाजी आधारित उद्यमिता पर चर्चा की गई। इसमें यह मंथन किया गया कि ब्रिक्स देशों के युवा उद्यमी किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फिनटेक, एग्रीटेक और डीप टेक का उपयोग कर बड़े और समावेशी व्यवसाय विकसित कर सकते हैं। उद्योग और स्टार्टअप जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

दूसरे सत्र में सामाजिक समावेशी उद्यमिता पर चर्चा की गई। इसमें ग्रामीण विकास, असमानता कम करने और पिछडे़ समुदायों के लिए काम करने वाले उद्यमों पर विचार-विमर्श हुआ। वहीं तीसरे सत्र में हरित उद्यमिता और जलवायु अनुकूल व्यावसायिक मॉडल पर मंथन किया गया। इसमें स्वच्छ ऊर्जा, सर्कुलर इकोनामी और पर्यावरण अनुकूल कारोबार के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इंदौर में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि और युवा उद्यमी करेंगे स्टार्टअप, एआई, ग्रीन बिजनेस पर मंथन

Source link
#इदर #म #बरकस #मटग #शर #बरजल #चन #इथपय #इडनशय #ईरनरस #और #त #और #सउथ #अफरक #क #परतनध #हए #शमल

Previous post

What is happening to UK fuel and petrol prices?

Next post

Shah Rukh Khan को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आधी रात को कब्र खोदकर…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर एक चौंकान वाला खुलासा हुआ है, जिसके बाद में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने आधी रात के बाद अपने पालतू कुत्ते की कब्र खोदकर उसे बाहर निकाला था।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ है, जिसमें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के अंकल ने एक किस्सा सुनाया है। इसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार से एक बार शाहरुख खान ने आधी रात के बाद अपने पालतू कुत्ते की कब्र खोदकर उसे बाहर निकाला था, क्योंकि वे चाहते थे कि कुत्ते को उनके घर के ज्यादा करीब दफनाया जाए।

वीडियो में गौरी के अंकल ने जानकारी दी कि मैंने गौरी को एक चीनी पेकिंगीज कुत्ता दिया था। शाहरुख को भी उस कुत्ते से प्यार हो गया था। एक बार शाहरुख शूटिंग के लिए जब बाहर गए तो उनकी गैरमौजूदगी में इस कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद उसे समुद्र के किनारे कब्र खोदकर दफना दिया था।

घर के पीछे के आंगन में कुत्ते का दफनाया
गौरी के अंकल ने बताया कि आधी रात के बाद शाहरुख घर लौटे, तो उन्होंने कुत्ते के बारे में पूछा। इसके बाद उन्हें बताया बताया गया कि मौत होने के कारण उसे दफना दिया गया है। इसके बाद रात के 2:30 बजे लड़कों से कहा कि मुझे दिखाओ कि उसे कहां रखा है। इसके बाद शाहरुख तुरंत वहां जाकर कब्र खोद कुत्ते को वापस घर ले आए। इसके बाद घर के पीछे के आंगन में कुत्ते का दफनाया गया। इसके बाद वह रोने लगे।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Shocking Revelation, Shah Rukh Khan, Hindi news

Post Comment