शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के रातिकिरार गांव में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूरी के लिए जा रहे युवक को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। ट्रैक्टर का टायर युवक के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीनू कुशवाह (30) पुत्र विजय सिंह कुशवाह निवासी मंशापूर्ण के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बचौरा में रहकर सेंटिंग का काम करता था। मजदूरी के लिए जा रहा था युवक जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर दीनू अन्य मजदूरों के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहा था। रातिकिरार गांव के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। इसी दौरान दीनू ट्रॉली से उतरकर सड़क पार करने लगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दीनू मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। उसकी पत्नी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी का मायका करैरा तहसील क्षेत्र में बताया गया है।
Source link
#शवपर #म #मजदर #क #टरकटरटरल #न #कचल #मत #रतकरर #गव #म #हदस #मजदर #क #लए #ज #रह #थ #यवक #Shivpuri #News
Previous post
Sharad Pawar: शरद पवार ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे
Next post



Post Comment