मंदिरों के कर्मचरियों को विनम्रता की ट्रेनिंग देने के निर्देश:  कलेक्टर बोले- भक्तों से व्यवहार विनम्र रखें, दान की राशि भक्तों की सुविधा में खर्च करें – Ujjain News

मंदिरों के कर्मचरियों को विनम्रता की ट्रेनिंग देने के निर्देश: कलेक्टर बोले- भक्तों से व्यवहार विनम्र रखें, दान की राशि भक्तों की सुविधा में खर्च करें – Ujjain News

उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार शाम महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मंदिर प्रशासकों को निर्देश दिए गए कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मंदिर कर्मचारी विनम्र व्यवहार करें और मंदिरों में प्राप्त दान राशि का उपयोग भक्तों की सुविधाएं बढ़ाने में किया जाए। कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रशासनिक संकुल भवन स्थित कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक, काल भैरव मंदिर के प्रशासक एल.एन. गर्ग, मां गढ़कालिका मंदिर, मां हरसिद्धि माता मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि मंदिरों में श्रद्धालुओं को सरल और सुलभ दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर कर्मचारियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाए। बैठक में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों से कहा गया कि क्राउड मूवमेंट के दौरान क्रॉस मूवमेंट न हो, जूता स्टैंड व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाएं और आवश्यक संकेतक लगाए जाएं। अफवाहों को रोकने के लिए पीए सिस्टम लगाने तथा हर समय मंदिर परिसर में जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि भीड़ का अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए श्रद्धालुओं तक समय पर सही सूचना पहुंचाई जाए। मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था रखने और मंदिरों के बैंक खातों में जमा धनराशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने में करने के निर्देश भी दिए गए। मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक को सुबह के समय भीड़ अधिक रहने के कारण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने, शीघ्र दर्शन काउंटर मंदिर के मुख्य भाग के सामने स्थापित करने तथा होल्डिंग एरिया चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। वहीं काल भैरव मंदिर प्रबंधन को श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। मां गढ़कालिका मंदिर प्रबंधन को सामान्य दिनों और पर्व-त्योहारों के दौरान अलग-अलग दर्शन व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मां हरसिद्धि माता मंदिर प्रबंधन को व्यवस्थित जूता स्टैंड संचालन और आवश्यक संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

#मदर #क #करमचरय #क #वनमरत #क #टरनग #दन #क #नरदश #कलकटर #बल #भकत #स #वयवहर #वनमर #रख #दन #क #रश #भकत #क #सवध #म #खरच #कर #Ujjain #News

Previous post

Garmin Partners With MyKrida to Support Grassroots Athletes in India

Fitness wearables today are usually marketed toward marathon runners, cyclists, and people already deep into the fitness ecosystem. But for many talented athletes in India, especially those from remote or underrepresented regions, access to proper training tools remains a major challenge. That’s something Garmin now wants to help address through a new initiative in partnership with MyKrida. The company has equipped seven emerging athletes from tribal regions across India with Garmin Forerunner smartwatches to help them access structured performance tracking and training insights.

Garmin Wants to Bring Data-Driven Training to More Athletes

The idea behind the initiative is fairly straightforward. Garmin’s Forerunner smartwatches can track metrics like heart rate, pace, distance, recovery, sleep quality, and training load. For professional athletes, this kind of data is already standard. But for many young athletes in smaller regions, access to these tools can genuinely change how they train. Garmin says the watches are meant to help athletes train smarter and improve consistency through better recovery and performance monitoring rather than simply increasing training intensity.

According to Deepak Raina, Director at AMIT GPS & Navigation LLP:

India has immense untapped athletic potential, particularly in regions where access to structured training tools remains limited. At Garmin, our focus is on enabling athletes with reliable, performance-led technology that brings clarity to how they train, recover, and improve. Through this initiative, we aim to support long-term athletic development and help these athletes compete with greater confidence and consistency.

The on-ground implementation is being managed by MyKrida, which works across grassroots and elite sports development programs in India. The platform focuses heavily on identifying athletes early and connecting them with structured support systems. According to MyKrida founder Shubham Sharma, the collaboration with Garmin helps bring “world-class performance technology directly to these athletes.”

#Garmin #Partners #MyKrida #Support #Grassroots #Athletes #IndiaGarmin

Next post

KKR vs MI Live Score: बारिश के कारण रुका मैच, मैदान कवर्स से ढका; मुंबई का स्कोर 57/4

Post Comment