‘हनीट्रैप-2026’ में क्राइम ब्रांच ने सागर की बीजेपी नेता रेशू चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता जैन की करीबी रेशू ही नेता-कारोबारी और अफसरों का …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ‘हनीट्रैप-2026’ में क्राइम ब्रांच ने सागर की बीजेपी नेता रेशू चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता जैन की करीबी रेशू ही नेता-कारोबारी और अफसरों का आपत्तिजनक वीडियो बनाने में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से ऑडियो-वीडियो भी रिकवर कर लिए हैं।
शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर के साथ हुई घटना में मंगलवार को रेशू की एंट्री हुई। मूलतः सागर निवासी रेशू आरोपी श्वेता विजय जैन की परिचित है। श्वेता 2019 के चर्चित हनीट्रैप कांड की आरोपी है। जमानत के बाद रेशू को गैंग में शामिल कर लिया।
जेल में हुई दोस्ती; कोर्ट पेशी के दौरान रची गई ब्लैकमेलिंग की साजिश
अलका दीक्षित (द्वारकापुरी) से श्वेता की जेल में दोस्ती हो चुकी थी। श्वेता कोर्ट पेशी के दौरान रेशू को लेकर अलका से मिलने आती थी। महत्वाकांक्षी रेशू ने अलका से ब्लैकमेल करने की साजिश साझा की और बताया कि वह कई नेता, प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर, शराब व्यवसायी और अफसरों के संपर्क में है। उनका आसानी से वीडियो बनाकर रुपये ऐंठे जा सकते हैं।
नेताओं और बड़े कारोबारियों के बनाए वीडियो
श्वेता और अलका ने रेशू को आगे बढ़ाया और प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े बड़े लोगों के वीडियो बना लिए। उनके साथ धार, देवास में जमीनों की डील भी करने की कोशिश की। इसी दौरान चिंटू से संपर्क हुआ और उसको धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बुधवार को रेशू से पूछताछ की और गिरफ्तारी ले ली।
Source link
#हनटरप2026 #क #बड #खलस.. #शवत #जन #क #करब #और #बजप #नत #रश #चधर #गरफतर #मबइल #स #मल #आपततजनक #वडय



Post Comment