×
सोशल मीडिया पर सुसाइड का लाइव वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस… मोबाइल लोकेशन से बचाई युवक की जान

सोशल मीडिया पर सुसाइड का लाइव वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस… मोबाइल लोकेशन से बचाई युवक की जान

सोशल मीडिया पर आत्महत्या का प्रयास दर्शाने वाला वीडियो पोस्ट होने से पुलिस सकते में आ गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम पहुंची और उसकी जान बचा ली। घटना …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 10:37:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 10:37:57 PM (IST)

सोशल मीडिया पर सुसाइड का लाइव वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस (AI Generated Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोशल मीडिया पर आत्महत्या का प्रयास दर्शाने वाला वीडियो पोस्ट होने से पुलिस सकते में आ गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम पहुंची और उसकी जान बचा ली। घटना मंगलवार सुबह छत्रीपुरा क्षेत्र की है।

एक युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता ने विशेष टीम गठित की और साइबर इनपुट और तकनीकी सहायता से युवक का पता लगाकर उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।

पारिवारिक डांट और मानसिक तनाव के कारण उठाया था कदम

पूछताछ में युवक ने बताया कि पारिवारिक डांट और मानसिक तनाव के कारण उसने आवेश में यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक की काउंसलिंग कर उसे समझाया कि जीवन अनमोल है और हर समस्या का समाधान संभव है। पुलिस ने परिजनों को भी संवेदनशील व्यवहार रखने और भावनात्मक सहयोग देने की सलाह दी।

Source link
#सशल #मडय #पर #ससइड #क #लइव #वडय #दख #एकशन #म #आई #पलस.. #मबइल #लकशन #स #बचई #यवक #क #जन

Post Comment