×
सराफा बाजार: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से भी नहीं संभला रुपया

सराफा बाजार: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से भी नहीं संभला रुपया

ऐसा लग रहा है कि डालर के मुकाबले भारतीय रुपया जल्द ही 100 रुपये के आंकड़े को पार कर जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में फिर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 07:58:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 08:02:46 PM (IST)

इंदौर में सोने के दाम।

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ी।
  2. सोना वायदा 4493 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 75.62 डॉलर प्रति औंस रहा।
  3. इससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक गिरावट रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। भारतीय रुपया का अवमूल्यन सतत जारी है और गुरुवार को डालर के मुकाबले भारतीय रुपया और कमजोर होकर 96.78 रुपये पर पहुंच गया जबकि भारत सरकार द्वारा रुपये को मजबूत करने के लिए सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाया है। इसके बावजूद सरकार से रुपया नहीं संभल रहा है।

ऐसा लग रहा है कि डालर के मुकाबले भारतीय रुपया जल्द ही 100 रुपये के आंकड़े को पार कर जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में फिर आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने से कॉमेक्स पर सोना वायदा 48 डॉलर घटकर 4493 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 6 सेंट घटकर 75.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक गिरावट रही।

बुधवार को सोना केडबरी 400 रुपये टूटकर 151600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये घटकर 259000 रुपये प्रति किलो रह गई।

कामेक्स वायदा पर सोना 4493 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4508 डालर और नीचे में 4453 डालर प्रति औंस और चांदी 75.62 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 75.66 डालर और नीचे में 72.82 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 151600, सोना आरटीजीएस में 156700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 143600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।

मंगलवार को सोना 152000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 259000, चांदी आरटीजीएस 266000 चांदी टंच 259700 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2860 रु. प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी 259800 रु. पर बंद हुई थी।

Source link
#सरफ #बजर #सनचद #पर #आयत #शलक #बढ़न #स #भ #नह #सभल #रपय

Previous post

KKR vs MI LIVE score, IPL 2026: Mumbai Indians 57/4 (8): Play to resume at 9:15 PM IST KKR vs MI, IPL 2026: Catch all the live updates and highlights from the IPL 2026 match Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians at Eden Gardens in Kolkata on May 20. #KKR #LIVE #score #IPL #Mumbai #Indians #Play #resume #IST

Next post

अवॉर्ड मिलने के बाद लाइव कैमरे पर पैंट उतार कर वैभव सूर्यवंशी ने कर दी ये हरकत, वीडियो वायरल

Post Comment