×
IPL 2026 प्लेऑफ के लिए अब एक पोजीशन के लिए चार टीमें रेस में, समीकरणों में इस टीम का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी

IPL 2026 प्लेऑफ के लिए अब एक पोजीशन के लिए चार टीमें रेस में, समीकरणों में इस टीम का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है, जिसमें 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में लीग स्टेज का 66वां मुकाबला खेला गया। सीएसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को बनाए रखने के लिए ये मैच जीतना काफी अहम था, लेकिन उन्हें 89 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उनका ये आईपीएल सीजन लीग स्टेज के मुकाबलों के साथ ही खत्म हो गया। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला जीतने के साथ 18 अंक कर लिए हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.695 का है। वहीं अब तक आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद जहां प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं तो वहीं एक स्थान के लिए अब सिर्फ चार टीमें रेस में बनी हुई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति राजस्थान रॉयल्स टीम की नजर आ रही है।

राजस्थान रॉयल्स की किस्मत उनके हाथों में

आईपीएल 2026 सीजन की प्वाइंट्स टेबल 66 लीग मुकाबलों के बाद देखी जाए तो उसमें चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिन्होंने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 7 मैचों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनके कुल 14 अंक हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की किस्मत अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उनके हाथों में है जिसमें यदि वह 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है तो 16 अंकों के साथ सीधे आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। लेकिन यदि उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो उस स्थिति में उनके लिए स्थितियां बदल जाएंगी जिसमें उन्हें पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही टीमों के उनके आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में हार की दुआ करनी पड़ेगी।

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के हैं ये समीकरण

अंकतालिका में लंबे समय तक नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा जमाए रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार 6 मुकाबले गंवाने की वजह से अब 13 मैचों में 13 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है। हालांकि अभी भी वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। पंजाब किंग्स के लिए समीकरणों को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्हें जहां 23 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। इसके अलावा उन्हें राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के उनके आखिरी लीग स्टेज के मैच में हार की दुआ करनी होगी। हालांकि यदि केकेआर जीत भी जाती है तो उस स्थिति में दोनों टीमों के 15-15 अंक हो जाएंगे जिसमें नेट रनरेट पर फैसला होगा। वहीं यदि राजस्थान रॉयल्स अपना लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीतती है तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

केकेआर के लिए भी प्लेऑफ की राह है अभी भी मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर्स जिन्होंने शुरुआती फेज में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया लेकिन उसके बाद वह वापसी करने में कामयाब रहे, जिसमें अभी उनके लीग स्टेज में 13 मुकाबलों के बाद कुल 13 अंक हैं। ऐसे में केकेआर को जहां राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के उनके आखिरी लीग स्टेज मैच में हार की दुआ करनी होगी तो वहीं उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। वहीं यदि राजस्थान अपना मैच जीत जाती है तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी लेकिन उसकी हार पर केकेआर के लिए उम्मीदें जिंदा रहेंगी। जिसमें पंजाब किंग्स के मैच जीतने पर उसके 15 अंक होंगे जो केकेआर के पास भी अपने आखिरी मुकाबले को जीतने के साथ 15 अंकों तक पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके बाद उनके लिए पंजाब किंग्स के मुकाबले अपना नेट रनरेट बेहतर करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में लेकिन पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम

अक्षर पटेल की कप्तानी में आईपीएल 2026 का सीजन खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे एक स्थान के लिए अभी भी रेस में बनी हुई है। हालांकि उनके पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अभी 13 मैचों में जहां सिर्फ 12 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.871 है। ऐसे में उनको जहां केकेआर के खिलाफ होने वाले लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा तो वहीं इसके अलावा उन्हें पंजाब किंग्स की हार और राजस्थान रॉयल्स टीम की उनके आखिरी लीग स्टेज मैच में बड़ी हार की दुआ भी करनी होगी। ताकि बेहतर नेट रनरेट के हिसाब से वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएं। लेकिन इसकी उम्मीदें काफी कम ही लग रही हैं।

ये भी पढ़ें

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी छूट गए पीछे, दो बल्लेबाज पहुंचे 600 के पार

अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में बने सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

Latest Cricket News


#IPL #पलऑफ #क #लए #अब #एक #पजशन #क #लए #चर #टम #रस #म #समकरण #म #इस #टम #क #पलड #सबस #जयद #भर

Post Comment