SRH vs RCB Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 67वां लीग मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं आरसीबी की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है, जिसमें पिछले मैच में अनफिट रहने की वजह से बाहर रहने वाले उनके कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हुई है।
दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद सभी की नजरें इस मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा जिसमें पहला क्वालीफायर किन दो टीमों के बीच में खेला जाएगा इसका फैसला भी मुकाबले के परिणाम से तय हो जाएगा।
आरसीबी की टीम अभी अंकतालिका में 13 मैचों में 18 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है, जिसमें उसकी नजरें इस मैच को जीतकर लीग स्टेज का अंत 20 अंकों के साथ करने पर रहने वाला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर बात की जाए तो उनके 13 मैचों में अभी 16 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। ऐसे में यदि वह ये मुकाबला जीतते हैं तो उनके 18 अंक हो जाएंगे जिसमें अंतर बेहतर होने पर वह टॉप पोजीशन या दूसरे नंबर पर भी पहुंचकर पहले क्वालीफायर के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब हो सकते हैं। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच में ये दूसरी भिड़ंत है जिसमें पिछला मुकाबला 28 मार्च को खेला गया था और उसे आरसीबी की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।
यहां पर देखिए आईपीएल 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामेंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।
Latest Cricket News
#SRH #RCB #Live #Score #Updates #हदरबद #और #आरसब #दन #क #लए #अहम #मकबल #थड #दर #म #हग #टस



Post Comment