मुंबई6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी।
यह करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा। इसकी कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है। BCCI ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
पेय पदार्थ, बीमा और AI सेक्टर की कंपनियां शामिल
इस साझेदारी में पेय पदार्थ, बीमा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इसके तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा।
BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि इन नई साझेदारियों से भारतीय क्रिकेट की ताकत और ब्रांड्स का भरोसा दिखता है। मन्हास ने कहा- ‘भारत का घरेलू सीजन देश में एक अहम और पसंदीदा स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बना हुआ है।’

27 सितंबर से शुरू होगा घरेलू इंटरनेशनल सीजन
भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। इस दिन वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इससे पहले सितंबर के बीच में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। हालांकि, ये मैच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होम गेम्स माने जाएंगे।

————————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारतीय टीम के हेड-कोच के आवेदन पर आशीष नेहरा बोले:वाइफ से परमिशन लेनी होगी, वरना तलाक हो जाएगा; 8-9 महीने यात्रा करना मुश्किल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने पर कहा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें…

#BCCI #क #करड #स #जयद #क #कररकमप #SBI #लइफ #और #चटजपट #घरल #करकट #क #एससएट #परटनर #बन #पछल #सल #स #जयद



Post Comment