×
इंदौर में कार ड्राइवर की देर रात हत्या, दोस्त शव छोड़कर फरार

इंदौर में कार ड्राइवर की देर रात हत्या, दोस्त शव छोड़कर फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार चालक रोहित बरबेले की हत्या कर दी गई। दोस्त शव अस्पताल ले गए और छोड़ कर फरार हो गए। सभी ने मोबाइल बंद कर लिए है।

पुलिस उनकी तलाश कर रही है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम किया है। शरीर पर चोट के निशान है।

सुविधि नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित कार चलाता था। शुक्रवार रात होटल का बोलकर निकला था। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी निकिता के पास अस्पताल से फोन आया कि रोहित का एक्सीडेंट हुआ है।

निकिता अस्पताल पहुंची तो कर्मचारियों ने उसका शव बताया। रोहित के सिर में चोट के निशान स्पष्ट दिखा दे रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया दो कार में युवक शव लेकर आए थे।

सभी शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने एक्सीडेंट बताया और रोहित को छोड़ कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला रोहित का दोस्त पीयूष और आकाश ठाकुर आया था।

एडीसीपी जोन-1 सुमित केरकेट्टा के अनुसार रोहित का पटेल नगर में विवाद होने की जानकारी मिली है। उसके दोस्तों ने फोन बंद कर लिए है।

पुलिस संदेहियों की तलाश में जुटी है। रोहित ब्याज का काम भी करता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Source link
#इदर #म #कर #डरइवर #क #दर #रत #हतय #दसत #शव #छडकर #फरर

Previous post

Gwalior: आधी रात घर में घुसकर दुष्कर्म, वीडियो बनाया, इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi4wFBVV95cUxPeEMtMjhTcmtoem1Wd2pRNjFMZWpMR2lKWkNDdEJSRnUxZmt0anN6Z1h6MmlDa2l1Wjc1bTh2ZE1tMG1NZ0hXSmw1bGY4c0NhcmVMRG5Ed2N4VDRaanhZM1hnSWg3dVZWZGVudU1qX042cjBNb19KWnhHVHhIUGNjZWRBYzhaSlk5dFFsUl9MSE5rS2RUaTczMldxbFVqMTgxS2lvZUV1NkNNZW5tS3laa2lpVzd6bkl1ZXZXTVpnY3BzMm8tVHl1Sk5Cc2tUQ2tEMzNUdTh5ZDNxWDE0bW82dkw4UdIB6AFBVV95cUxPLTk2WnduOE4td3JsU3RkMUYxcHRNdi1QVkZ5WmZmVEg5czFjQ0g2djRjR2J6SDBwRTc1ajVBODdwUUhtU3ZTV3hpUkdBNnRPcEEtc2hCOTVBREUxVF9SMnU4endfVzRzbWxwaERPZ1p3ZGp0b0phcUw0YTZ6ODJMbF95am9mMzdyczRJMFR5aExmbFFBb21kXzNXYXdVNDhGeVVGeHhXRlY5dGhfNWxKdE1NemtLem9QYmhzbS1nbF94cG43ZDI0czJNYnJuUlhvMFoxZXhtQ1hMXzI5N295aEtLVGxENDVz?oc=5" target="_blank">17 साल में कर दिया था बॉलीवुड डेब्यू, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर करना चाहती हैं हिंदी सिनेमा में वापसी</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment