सप्ताह के शुरुआती तीन दिन भी पारा ज्यादा नहीं बढ़ेगा और 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। वर्तमान में गुजरात की ओर पश्चिमी हवाएं आ र …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में अगले सप्ताह शहरवासियों को गर्मी का असर बरकरार रहेगा
- दोपहर में निकलने वाली धूप सताएगी तो वही रात के समय हवाएं राहत देगी
- अभी हवाओं की गति 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में अगले सप्ताह शहरवासियों को गर्मी का असर बरकरार रहेगा सिर्फ तीव्र गर्मी से राहत रहेगी। दोपहर में निकलने वाली धूप सताएगी तो वही रात के समय हवाएं राहत देगी।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक अभी धरातल पर चल रही हवाओं की गति सुबह से 9.30 बजे के बाद से रूक -रूककर 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। इस वजह से इंदौर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही।
सप्ताह के शुरुआती तीन दिन भी पारा ज्यादा नहीं बढ़ेगा
सप्ताह के शुरुआती तीन दिन भी पारा ज्यादा नहीं बढ़ेगा और 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। वर्तमान में प्रेशर ग्रेडिएंट बनने के कारण गुजरात की ओर पश्चिमी हवाएं आ रही है। इस वजह से अभी तीव्र गर्मी का असर कम है।
हवाओं का रुख बदलने से तापमान में गिरावट दिखाई देने की संभावना है
सप्ताह के अंत में हवाओं का रुख बदलने से तापमान में गिरावट दिखाई देने की संभावना है। अभी इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के शहरों मे तीव्र गमी से राहत है। पश्चिमी मप्र में ग्वालियर चंबल व खंडवा व खरगोन वाले हिस्सों में तपिश ज्यादा है।
इस बार मई में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है
पश्चिमी मप्र के मुकाबल पूर्वी मप्र में अभी तापमान ज्यादा बढ़े हुए। पिछले दो वर्षो के मुकाबले इस बार मई में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष मई माह में वर्षा होने के कारण करीब 20 दिनों तक तापमान सामान्य से कम थे। जबकि इस बार तापमान सामान्य से अधिक ही बने हुए है।
Source link
#इदर #म #ऐस #रहग #अगल #एक #सपतह #क #मसम #दपहर #म #सतएग #गरम #रत #म #रहग #रहत



Post Comment